• आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कुल लगभग 10 लाख रुपये मूल्य का मश्रुका बरामद।

 

  • आरोपियों के विरुद्ध विभिन्न थानों में पूर्व से पंजीबद्ध हैलूट, अवैध वसूली, अवैध हथियार, मारपीट सहित गंभीर धाराओं के कई अपराध ।

 

इंदौर- शहर में चोरी/नकबजनी, लूट, डकैती आदि संपत्ति संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। जिसके तारतम्य में  अतिरिक्त पुलिस आयुक्त इंदौर श्री अमित सिंह एवं पुलिस उपायुक्त जोन–01 इंदौर श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा दिए निर्देशानुसार कार्यवाही करते हुएजोन–01 पुलिस ने  अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार कर उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है।

 

घटना का विवरण

दिनांक 23.02.2026 को थाना तेजाजीनगर क्षेत्र अंतर्गत कैलोद फाटा बायपास रोड पर हुंडई ओरा कार (क्र. MP07ZZ2649) में सवार पांच आरोपियों द्वारा पीड़ित का अपहरण कर लूट की वारदात को अंजाम दिया गया था, जिस पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में अति. पुलिस उपायुक्त जोन–01 श्री सुमित केरकेट्टा एवं सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री रविन्द्र बिलवाल द्वारा थाना तेजाजीनगर प्रभारी निरीक्षक श्री देवेन्द्र मरकाम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया,CCTV फुटेज एवं तकनीकी जांच की सहायता से त्वरित कार्रवाई करते हुए  घटना के सभी पांच आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया गया।आरोपियों के कब्जे से लूटा गया मश्रुका एवं घटना में प्रयुक्त वाहन सहित कुल लगभग 10 लाख रुपये  मूल्य की संपत्ति बरामद की गई है।

 

👤 गिरफ्तार आरोपी

 

  1. नितेश निवासी बाणगंगा इंदौर
  2. अर्जुन निवासी बाणगंगा इंदौर
  3. विजय निवासी चंदननगर इंदौर
  4. सुक्सीन निवासी बाणगंगा इंदौर
  5. संजय निवासी चंदननगर इंदौर

 

घटना के सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपी आदतन आपराधिक प्रवृत्ति के है, जिनके विरुद्ध थाना बाणगंगा, चंदननगर, एरोड्रम एवं हातोद में लूट, अवैध वसूली, अवैध हथियार, मारपीट सहित कई गंभीर धाराओं के आपराधिक प्रकरण दर्ज हैं।

 

 

 

🛡 विशेष टीम की सराहनीय भूमिका

 

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक श्री देवेन्द्र मरकाम, उ.नि. अविनाश नागर, प्र.आर. देवेन्द्र परिहार, आरक्षक कैलाश विश्वकर्मा, अरुण घुरैया, दीपेन्द्र राणा, प्रदीप रावत, अम्मूलाल तथा साइबर सेल जोन–01 के आरक्षक प्रशांत मण्डलोई एवं आरक्षक अमित खत्री की सराहनीय एवं मुख्य भूमिका रही।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content