🏆इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में बेहतर कार्य कर माह  अगस्त में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले एसीपी परदेशीपुरा व थाना प्रभारी चंदन नगर व 02 पुलिसकर्मियों को किया उत्कृष्ट कार्य के लिए पुरस्कृत।

  

🔸पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्य की सराहना और बढ़ाया उनका हौंसला ।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक 06.10.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 19 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

 

▪️अनंत चतुर्दशी चल समारोह के अवसर पर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर किया गया सम्मानित –

  • श्री अमरेन्द्र सिंह अति पुलिस उपायुक्त जोन 02
  • निरीक्षक श्री रवीन्द्र पाराशर, आर 2347 अमन खान, मआर 4234 संगीता थाना सेंट्रल कोतवाली
  • उनि सचिन त्रिपाठी, प्रआर 2515 दिनेश तिवारी थाना एमजी रोड
  • सउनि अनवर सैयद, आर 3649 सुरेंद्र लोधी थाना पंढरीनाथ
  • उनि धर्मवीर सिंह चौहान, सउनि उमाकांत चतुर्वेदी थाना सराफा

 

▪️     निरीक्षक श्री देवेंद्र मरकाम, प्रआर 2946 देवेंद्र सिंह परिहार, आऱ 2625 दीपेंद्र राणा, आऱ 4053 प्रदीप रावत थाना तेजाजी नगर – ई साक्ष्य मे बेहतर कार्यवाही कर सराहनीय कर्तव्य निर्वहन पर।

 

▪️     उनि दीपक जामोद थाना परदेशीपुरा – S.C.U. (स्पेशल क्राइम यूनिट) व सायबर हेल्प डेस्क संबंधी कार्य मे सराहनीय कर्तव्य निर्वहन।

 

▪️     आर 1027 भानूप्रताप सिंह, आर 1798 मुकेश गुर्जर थाना परदेशीपुरा – सीसीटीएनएस सबंधित कार्य करने मे सराहनीय कर्तव्य पर।

 

▪️     आर 3708 इंसार अली थाना परदेशीपुरा – सी.एम. हेल्पलाईन की शिकायतों के निराकरण में सराहनीय कर्तव्य पर।

 

▪️     आर 711 शिवेंद्र तिवारी थाना परदेशीपुरा – सायबर हेल्प डेस्क संबंधित कार्य करने मे सराहनीय कर्तव्य पर।

 

 

🔸▪️इसके  साथ ही इंदौर पुलिस कमिश्नरेट की मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर बेहतर परफॉर्मेंस कर माह अगस्त में एसीपी परदेशीपुरा प्रथम स्थान पर रहे थे  तथा थाना चंदन नगर  ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया था।

 

बेहतर कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसीपी परदेशीपुरा सुश्री  हिमानी मिश्रा व थाना प्रभारी चंदन नगर श्री तिलक करोले सहित थाना चंदन नगर के आरक्षक 1127 अरुण जाट, महिला  आरक्षक 232 पिंकी डाबर को प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की और आगे भी ऐसे ही लगन व मेहनत से काम करने के लिए प्रेरित किया।

 

 

इस अवसर पर अति पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियो ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

keyboard_arrow_up
Skip to content