· आरोपिया एवं साथीगण ने फ्लैट विक्रय एवं रजिस्ट्री के नाम से की थी धोखाधड़ी।
· प्रकरण में पूर्व में भी दो आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।
· आरोपियों के द्वारा झूठ बोलकर रजिस्ट्री करने का दिया था आश्वासन बाद जानबूझ कर नहीं की गई रजिस्ट्री।
· आरोपियों के द्वारा फरियादी के अलावा पूर्व में अन्य कई लोगों के साथ धोखाधड़ी करना कबूला है जिसकी जांच की जा रही है।
· आरोपियों के विरुद्ध थाना अपराध शाखा जिला इंदौर में धोखाधड़ी सहित विभिन्न धाराओं में पंजीबद्ध किया गया अपराध।
घटना का संक्षिप्त विवरण – क्राईम ब्रांच इंदौर पुलिस के द्वारा आर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों पर त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच इंदौर में इंदौर के निवासी फरियादी फैसल अहमद के द्वारा शिकायत की गई थी कि आरोपी – (1) मोहित महाजन एवं (2) निसार अली एवं (3) सायरा के द्वारा फरियादी के साथ षड्यंत्रपूर्वक फ्लैट विक्रय के नाम पर करीब 35 लाख रुपए की ठगी की गई।
आरोपियों के द्वारा योजनाबद्ध तरीके से फ्लैट का सौदा ₹35,00,000/- में तय किया गया राशि नगद व ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त की गई जिसके बाद आरोपियों द्वारा रजिस्ट्री करने का झांसा दिया गया परंतु फरियादी के नाम रजिस्ट्री ने करके रजिस्ट्री सह आरोपी मोहित महाजन की भाभी के नाम ₹17,00,000/- में कर दी गई।इस प्रकार आरोपियों द्वारा एक ही फ्लैट को दो क्रेताओं को अलग अलग सौदा कर छल कपट एवं बेईमानीपूर्वक अवैध आर्थिक लाभ अर्जित कर धोखाधड़ी की गई।
जिसपर क्राइम ब्रांच के द्वारा उक्त आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तकनीकी जानकारी प्राप्त कर पूर्व में आरोपी (1) मोहित महाजन निवासी कनाडिया इंदौर, एवं आरोपी (2) निसार अली निवासी इंदौर को गिरफ्तार किया गया था । इसी अनुक्रम में अग्रिम कार्यवाही करते तीसरी आरोपी सायरा नि इंदौर को दिनांक 31.03.2026 को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर पुलिस रिमांड प्राप्त करने सहित अग्रिम पूछताछ एवं कार्यवाही की जा रही है।





