🔹अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का कड़ा प्रहार…..
🔹एनडीपीएस एक्ट के 117 प्रकरणों में जप्त करीब ₹4.84 करोड़ से अधिक मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का किया गया विनिष्टीकरण
🔹एमडी ड्रग्स, ब्राउन शुगर, स्मैक, चरस, गांजा, डोडाचूरा सहित विभिन्न मादक पदार्थों को किया गया नियमानुसार नष्टीकरण
🔹इंदौर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न थानों में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के 117 प्रकरणों में माननीय न्यायालय से प्राप्त अनुमति पर जप्त मादक पदार्थ किए गए नष्ट
इंदौर। अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार प्रभावी एवं सख्त कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में इंदौर नगरीय क्षेत्र के विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत पंजीबद्ध 117 प्रकरणों में जप्त किए गए करीब 4 करोड़ 84 लाख 43 हजार 30 रुपये मूल्य के अवैध मादक पदार्थों का आज दिनांक 30 सितंबर 2026 को नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया।
पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही एवं जप्त मादक पदार्थों के नियमानुसार विनिष्टीकरण हेतु गठित ड्रग विनिष्टीकरण समिति के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) नगरीय इंदौर श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त (जोन-02) श्री अमन सिंह राठौड़ व पुलिस उपायुक्त (जोन-01) श्री नरेन्द्र रावत की उपस्थिति में यह कार्यवाही धार सीमेंट वर्क्स, ग्राम टोंकी, तहसील मनावर, जिला धार में संपन्न की गई।
इंदौर नगरीय के विभिन्न थानों में पंजीबद्ध एनडीपीएस एक्ट के प्रकरणों में माननीय न्यायालय से प्राप्त विनिष्टीकरण की अनुमति के उपरांत आज 117 प्रकरणों में जप्त विभिन्न प्रकार के अवैध मादक पदार्थों का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया। इनमें—
* एमडी ड्रग्स — 1.978 किलोग्राम
- ब्राउन शुगर — 0.690 किलोग्राम
- स्मैक — 0.42 ग्राम
- चरस — 3.914 किलोग्राम
- डोडाचूरा — 18.616 किलोग्राम
* गांजा — 231.656 किलोग्राम
* ऑनरेक्स सिरप — 111 बोतल
* अल्प्राजोलम टैबलेट — 1,520 नग
👉👉इस प्रकार कुल 256.896 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ तथा ऑनरेक्स सिरप व अल्प्राजोलम टैबलेट का नियमानुसार विनिष्टीकरण किया गया, जिनकी कुल अनुमानित कीमत ₹4,84,43,030 (चार करोड़ चौरासी लाख तैंतालीस हजार तीस रुपये) है।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध सख्त एवं निरंतर कार्यवाही की जा रही है।
मादक पदार्थों के अवैध भंडारण, परिवहन एवं विक्रय में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्यवाही के साथ-साथ जप्त मादक पदार्थों का न्यायालयीन प्रक्रिया के उपरांत नियमानुसार विनिष्टीकरण भी सुनिश्चित किया जा रहा है।


