यह साइबर स्कैम एक नए प्रकार की खतरनाक ऑनलाइन धोखाधड़ी है, जिसमें शिकार को पहले भावनात्मक रूप से जाल में फंसाया जाता है और फिर उसकी सारी जमा-पूंजी लूट ली जाती है।
इस प्रकार के साइबर अपराधों से बचने के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा साइबर एडवाइजरी जारी की है-
अतः किसी भी अजनबी की बातों में न आएं और उनकी निवेश सलाह पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। केवल मान्यता प्राप्त और विश्वसनीय प्लेटफॉर्म का ही उपयोग करें। अपनी निजी या बैंक संबंधी जानकारी किसी के साथ भी साझा न करें।
यदि आप ठगी का शिकार हुए हैं, तो तुरंत नेशनल साइबर अपराध पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें या 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें।





