- साइबर फ्रॉड में उपयोग हो रहे म्यूल बैंक खाते का खुलासा, खाताधारक आरोपी गौरव तिवारी को किया गिरफ्तार
- बैंक ऑफ इंडिया के खाते का विभिन्न राज्यों में साइबर फ्रॉड की राशि के लेन-देन में म्यूल अकाउंट के रूप में उपयोग होना आया सामने
- NCRP पोर्टल पर उक्त बैंक खाते के विरुद्ध 05 राज्यों से कुल 10 साइबर फ्रॉड शिकायतें है दर्ज ।
- गुजरात, कर्नाटक, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश एवं पश्चिम बंगाल की साइबर फ्रॉड शिकायतों से जुड़े बैंक खाते के लिंक का हुआ खुलासा।
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा ऑपरेशन MATRIX के तहत अंतर्राज्यीय साइबर अपराधों में उपयोग किए जा रहे म्यूल बैंक खातों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय से प्राप्त जानकारी एवं I4C (Indian Cyber Coordination Centre), गृह मंत्रालय तथा NCRP पोर्टल पर उपलब्ध डेटा का विश्लेषण किया गया।
जांच के दौरान बैंक ऑफ इंडिया, विजय नगर शाखा, इंदौर के बैंक आरोपी के बैंक खाता के संबंध में जानकारी प्राप्त हुई। जांच में उक्त बैंक खाता गौरव तिवारी उम्र 20 वर्ष, निवासी इंदौर के नाम पर होना पाया गया।
उक्त बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधों से प्राप्त राशि के लेन-देन हेतु म्यूल बैंक खाते के रूप में किया जा रहा था। NCRP पोर्टल पर उक्त खाते के विरुद्ध कुल 10 साइबर फ्रॉड शिकायतें दर्ज पाई गईं, जो निम्न राज्यों एवं जिलों से संबंधित हैं—
* गुजरात – सूरत, वलसाड एवं बनासकांठा
* कर्नाटक – बेंगलुरु सिटी
* महाराष्ट्र – बृहन्मुंबई एवं नवी मुंबई
* उत्तर प्रदेश – मुजफ्फरनगर एवं सोनभद्र
* पश्चिम बंगाल – आसनसोल-दुर्गापुर
इस प्रकार एक ही बैंक खाते का उपयोग विभिन्न राज्यों में दर्ज साइबर फ्रॉड प्रकरणों में होना सामने आया।
प्रकरण में बैंक खाते के KYC दस्तावेज, बैंकिंग ट्रांजेक्शन, संदिग्ध वित्तीय लेन-देन एवं अन्य डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया जा रहा है। साथ ही उक्त खाते में साइबर फ्रॉड की राशि प्राप्त करने एवं आगे हस्तांतरित करने से जुड़े व्यक्तियों की पहचान कर उनकी भूमिका की जांच की जा रही है।
प्रकरण में भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4), 319(2), 61(2) एवं IT Act की संबंधित धाराओं के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।


