✅साइबर फ्रॉड के लिए म्यूल बैंक खाते का उपयोग करने वाला खाताधारक गिरफ्तार
✅ एक ही बैंक खाते के विरुद्ध देश के 10 राज्यों में NCRP एवं Cyber Crime Portal पर दर्ज मिलीं 26 साइबर अपराध शिकायतें।
✅ उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश सहित 10 राज्यों से जुड़ी शिकायतें सामने आईं।
✅ आरोपी द्वारा खाते में प्राप्त राशि को परिजनों के खातों में ट्रांसफर कर ATM के माध्यम से नगद निकालकर देना स्वीकार किया गया।
इंदौर शहर सहित देशभर में बढ़ते साइबर अपराधों की रोकथाम एवं साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त बैंक खातों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय, इंदौर के निर्देशन में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा OPERATION MATRIX 2 के अंतर्गत लगातार कार्यवाही की जा रही है।
इसी क्रम में राज्य साइबर पुलिस मुख्यालय के माध्यम से I4C गृह मंत्रालय, NCRP पोर्टल एवं Cyber Crime Portal पर उपलब्ध जानकारी के आधार पर बैंक ऑफ इण्डिया, शाखा कस्तुरबा (तेजाजीनगर), इंदौर के एक संदिग्ध म्यूल बैंक खाते के संबंध में जांच की गई।
प्राप्त जानकारी के विश्लेषण उपरांत क्राइम ब्रांच टीम द्वारा संबंधित बैंक से संपर्क कर खाते की विस्तृत जानकारी प्राप्त की गई। जांच में उक्त खाता तनिश कुशवाह पिता गोविन्द कुशवाह के नाम से संचालित होना पाया गया।
खाताधारक से पूछताछ किए जाने पर उसके द्वारा स्वीकार किया गया कि खाते में प्राप्त राशि का एक भाग परिजनों के खातों में स्थानांतरित किया गया तथा शेष राशि ATM के माध्यम से निकालकर अन्य व्यक्तियों को उपलब्ध कराई गई। प्रारंभिक जांच में यह गतिविधि साइबर अपराधियों द्वारा उपयोग किए जाने वाले म्यूल बैंक खाते से संबंधित पाई गई।
Cyber Crime Portal एवं NCRP से प्राप्त शिकायतों के परीक्षण में उक्त बैंक खाते के विरुद्ध देश के विभिन्न राज्यों से कुल 26 साइबर अपराध शिकायतें दर्ज होना पाई गईं। इनमें उत्तर प्रदेश, राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा, मध्य प्रदेश, उत्तराखंड, असम, बिहार, गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश से संबंधित शिकायतें शामिल हैं।
प्रारंभिक जांच में यह स्पष्ट हुआ कि उक्त बैंक खाता विभिन्न राज्यों में घटित साइबर धोखाधड़ी से संबंधित शिकायतों में प्रयुक्त हुआ है तथा विभिन्न राज्यों में दर्ज शिकायतों का संबंध इसी बैंक खाते से जुड़ा हुआ है। खाते के माध्यम से शिकायतों से संबंधित धनराशि के लेन-देन किए जाने के तथ्य सामने आए हैं।
वैधानिक कार्यवाही :
प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध घटित होना पाए जाने पर आरोपी तनिश कुशवाह पिता गोविन्द कुशवाह के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की धारा 318(4) एवं 3(5) के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया तथा क्राइम ब्रांच टीम द्वारा विधिवत कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर बैंक खाते के लेन-देन, NCRP पर दर्ज शिकायतों, ATM से निकाली गई राशि तथा साइबर अपराध से संबंधित अन्य वित्तीय गतिविधियों की विस्तृत जांच की जा रही है।
साथ ही प्रकरण में शामिल अन्य व्यक्तियों, बैंक खाते का उपयोग करने वाले साइबर अपराधियों तथा अंतर्राज्यीय स्तर पर संचालित म्यूल अकाउंट नेटवर्क के संबंध में भी जानकारी जुटाई जा रही है।
क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा OPERATION MATRIX 2 के अंतर्गत साइबर फ्रॉड में प्रयुक्त बैंक खातों, म्यूल अकाउंट्स एवं अंतर्राज्यीय साइबर अपराध नेटवर्क के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही लगातार जारी है।


