• परीक्षा के दौरान सुरक्षा, कानून-व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन की तैयारियों की समीक्षा कर अन्य विभागों से भी समन्वय बनाए रखते हुए कार्यवाही करने के दिए, दिशा-निर्देश

 

  • वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर, लिया व्यवस्थाओं का जायजा और की पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग।

 

इंदौर। 21 जून 2026 को आयोजित होने वाली NEET (UG) परीक्षा को दृष्टिगत रखते हुए परीक्षा के शांतिपूर्ण, निष्पक्ष एवं सुव्यवस्थित संचालन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में अति पुलिस आयुक्त (अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह, अति पुलिस आयुक्त (कानून-व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी सहित नगरीय क्षेत्र के समस्त पुलिस उपायुक्त, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त एवं सहायक पुलिस आयुक्त ने उपस्थित रहे।

 

पुलिस कमिश्नर ने कहा कि NEET परीक्षा लाखों विद्यार्थियों के भविष्य से जुड़ी एक महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा है। इसके सफल एवं निर्विघ्न संचालन हेतु इंदौर पुलिस द्वारा व्यापक सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

नगरीय इंदौर क्षेत्र में परीक्षा हेतु कुल 47 परीक्षा केंद्र निर्धारित किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों की प्रभावी मॉनिटरिंग एवं समन्वय के लिए प्रत्येक 06 परीक्षा केंद्रों पर एक एसीपी स्तर के अधिकारी को नोडल प्रभारी नियुक्त किया गया है, जो परीक्षा अवधि के दौरान लगातार निगरानी रखेंगे तथा आवश्यक समन्वय सुनिश्चित करेंगे।

 

इसके अतिरिक्त संबंधित क्षेत्रों के पुलिस उपायुक्त (DCP) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ADCP) द्वारा परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया है तथा वे परीक्षा के दौरान भी लगातार मॉनिटरिंग करते रहेंगे।

 

प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उप निरीक्षक (SI) अथवा सहायक उप निरीक्षक (ASI) स्तर के पुलिस अधिकारी को सुरक्षा प्रभारी नियुक्त किया गया है। सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया है तथा संवेदनशील केंद्रों पर विशेष सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।

 

बैठक में पुलिस कमिश्नर द्वारा अधिकारियों को निम्नानुसार निर्देशित किया गया—

 

* सभी परीक्षा केंद्रों पर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित की जाए।

 

* संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर विशेष सुरक्षा एवं निगरानी व्यवस्था रखी जाए।

 

* परीक्षा केंद्रों पर स्थापित सीसीटीवी कैमरों, जनरेटर, बायोमेट्रिक मशीन, जैमर आदि की उपलब्धता और उनके कार्यशील होने की स्थिति सेंटर सुप्रिटेंडेंट से समन्वय कर सुनिश्चित की जाए।

 

* परीक्षा केंद्रों पर प्रवेश से पूर्व अभ्यर्थियों की फ्रिस्किंग एवं HHMD आदि से आवश्यक सुरक्षा जांच सुनिश्चित की जाए।

 

* सेंटर सुप्रिटेंडेंट एवं प्रशासनिक अधिकारियों के साथ सतत समन्वय स्थापित कर सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाए।

 

* विद्युत आपूर्ति बाधित होने की स्थिति में वैकल्पिक व्यवस्था (बैकअप प्लान) की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

 

* परीक्षा अवधि के दौरान शहर में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु विशेष ट्रैफिक प्रबंधन लागू किया जाए।

 

* परीक्षा केंद्रों के आसपास अनावश्यक भीड़, अवांछित गतिविधियों एवं संदिग्ध व्यक्तियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जाए।

 

* रेल्वे स्टेशन/बस स्टैंड आदि स्थानों पर पर्याप्त पुलिस व्यवस्था रहे और संदिग्धों की चेकिंग के साथ ही भीड़ व यातायात का बेहतर प्रबंधन किया जाए।

 

* होटल, लॉज, रैन बसेरा, पीजी एवं अन्य अस्थायी आवास स्थलों पर रुकने वाले संदिग्ध व्यक्तियों की विशेष जांच की जाए।

 

* संवेदनशील एवं संदिग्ध व्यक्तियों/संगठनों पर विशेष निगरानी रखी जाए।

 

* अभ्यर्थियों एवं उनके अभिभावकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, यह सुनिश्चित किया जाए।

 

* परीक्षा संबंधी अफवाहों एवं भ्रामक सूचनाओं पर रोक लगाने हेतु सोशल मीडिया की प्रभावी मॉनिटरिंग की जाए।

 

पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण कर व्यवस्थाओं का सतत मूल्यांकन करें तथा किसी भी प्रकार की समस्या उत्पन्न होने पर उसका तत्काल निराकरण सुनिश्चित करें।

जिसके परिप्रेक्ष्य में आज सभी डीसीपी, एडीसीपी एवं एसीपी द्वारा अन्य प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा सभी संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित परीक्षा वातावरण सुनिश्चित करने हेतु बेहतर और प्रभावी पुलिसिंग करने हेतु प्रेरित किया।

 

परीक्षार्थियों हेतु महत्वपूर्ण सूचना:-

 

राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) के दिशा-निर्देशों के अनुसार परीक्षा केंद्र में अभ्यर्थियों को केवल—

 

* प्रवेश पत्र (Admit Card)

 

* एक पोस्टकार्ड आकार का फोटो

 

* एक पासपोर्ट साइज फोटो

 

* पारदर्शी (Transparent) पानी की बोतल

 

ले जाने की अनुमति होगी।

 

अभ्यर्थी परीक्षा केंद्र पर मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, घड़ी, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पेन-पेंसिल अथवा अन्य किसी प्रकार की स्टेशनरी सामग्री एवं प्रतिबंधित वस्तुएं लेकर न आएं। ऐसी वस्तुएं पाए जाने पर NTA के नियमों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है।

keyboard_arrow_up
Skip to content