• कंपनी द्वारा बैरिकेड स्टॉपर, ब्रीथ एनालाइज़र मशीन, बॉडी वॉर्न कैमरासिग्नल लाइट एवं  ट्रैफिक जैकेट जैसी सामग्री की प्रदान ।

 

  • आगामी होली पर्व के दौरान सुरक्षा की दृष्टि से कानून व्यवस्था एवं यातायात प्रबंधन, में अत्यंत उपयोगी साबित होंगे ये उपकरण।

 

  • उक्त उपकरणों के सहयोग से, यातायात प्रबंधन, सड़क सुरक्षा एवं पारदर्शी पुलिसिंग को बनाया जा सकेगा और प्रभावी।

 

इंदौर – आज दिनांक 27.02.26 को पुलिस कमिश्नरेट इंदौर में Mylan Laboratories  company के सहयोग से  एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें Mylan Laboratories Limited (A Viatris कंपनी) द्वारा सामाजिक उत्तरदायित्व (CSR) के तहत पुलिस विभाग को आवश्यक सुरक्षा एवं यातायात संबंधी उपकरणों का योगदान (Contribution ) किया गया।

 

कंपनी द्वारा पुलिस कमिश्नरेट इंदौर को 125 बैरिकेड स्टॉपर, 25 ब्रीथ एनालाइज़र मशीन, 20 बॉडी वॉर्न कैमरा, 200 सिग्नल लाइट तथा 200 ट्रैफिक जैकेट उपलब्ध कराई गईं। इन उपकरणों के उपयोग से यातायात व्यवस्था को अधिक सुव्यवस्थित करने, नशे में वाहन चलाने वालों पर प्रभावी नियंत्रण रखने, एवं आगामी होली पर्व के दौरान कानून व्यवस्था एवं यातायात ड्यूटी में इन उपकरणों का प्रभावी उपयोग किया जाएगा, जिससे त्योहार शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित वातावरण में संपन्न हो सके।

 

उक्त कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री राजेश कुमार सिंह ,पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री कुमार प्रतीक, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री अमरेन्द्र सिंह, सहायक पुलिस आयुक्त श्री पराग सैनी , थाना प्रभारी लसुड़िया एवं कंपनी की मैनेजमेंट टीम  उपस्थिति रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content