• आरोपी के कब्जे से लगभग 1kg 24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “गांजा” (कीमत करीबन 30000/- रुपए) व एक  मोटर साइकिल कीमती 70 लाख जप्त ।

 

  • आरोपी ने पूछताछ में सस्ते दामों पर मादक पदार्थ खरीदकर आसपास में नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर बिक्री करना स्वीकारा

 

  • आरोपी है आदतन अपराधी, जिसके पूर्व मे भी अपराधिक रिकॉर्ड है

 

इंदौर – शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वालो एवं इन गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 3, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 3,  सहायक पुलिस आयुक्त संयोगितागंज के मार्गदर्शन में पुलिस थाना पलासिया द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी अनुक्रम में थाना पलासिया टीम के द्वारा थाना पलासिया अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश करते खजराना रोड सर्विस रोड एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जिसकी गतिविधि भी संदिग्ध लगी जिसका पीछा कर पकडा गया। पुलिस टीम द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम  अजय  कैथवास 25 साल नि. बिनोवा नगर इन्दौर होना बताया। जिसकी विधिवत तलाशी लेते 1kg  24 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा मिला जिसे विधिवत जप्त किया गया।  आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध क्रमांक 74/26 धारा 8/20 NDPS एक्ट के तहत् पंजीबद्ध कर, विवेचना  के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अधिक लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते दाम में मादक पदार्थ खरीदकर ‘गांजा’ इंदौर शहर में बेचता था ।

आरोपी से की गई प्रारंभिक पूछताछ में आसपास के  सप्लायर द्वारा गांजा प्रदाय करने के संबंध में बताया गया है, जिसकी जांच कर नेटवर्क का पता लगाकर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

 

आरोपी का नाम – अजय  कैथवास 25 साल नि. बिनोवा नगर इन्दौर

 

जप्त माल का विवरण : – अवैध मादक पदार्थ 1kg 024ग्राम “गांजा”  30000/- रुपए एवं एक मोटरसाइकिल कीमती 1.70 लाख (कुल मश्रुका कीमती 2 लाख)

 

सराहनीय भूमिका-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पलासिया निरीक्षक सुरेंद्र रघुवंशी,  ,asi राकेश परिहार, प्रधान आरक्षक इमरत, आरक्षक जितेंद्र आरक्षक पीयूष,राहुल की अहम भूमिका रही ।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content