• प्रकरण में पूर्व में एक आरोपी से 30 ग्राम एम.डी. ड्रग्स एवं घटना में प्रयुक्त होंडा डीओ स्कूटी जप्त की जा चुकी है।

 

  • गिरफ्तार फरार आरोपी रानीपुरा, इंदौर में स्वयं की खिलौनों की दुकान संचालित करता है।

 

  • फरार आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के संबंध में पूछताछ जारी।

 

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनके अवैध व्यापार में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही करने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर के द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त (अपराध) एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (अपराध) के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस उपायुक्त (अपराध) के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा लगातार मुखबिर तंत्र सक्रिय रखते हुए कार्यवाही की जा रही है।

 

इसी क्रम में थाना अपराध शाखा के अपराध क्रमांक 107/2026 में पूर्व में आरोपी आसिम खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 20.30 ग्राम एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) एवं घटना में प्रयुक्त होंडा डीओ स्कूटी जप्त की गई थी। विवेचना के दौरान फरार आरोपी आवेश कुरैशी की संलिप्तता प्रकाश में आई, जो घटना के बाद से लगातार फरार चल रहा था।

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा फरार आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से मादक पदार्थ के स्रोत, सप्लायर, अन्य संलिप्त व्यक्तियों तथा अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में गहन पूछताछ की जा रही है। आरोपी रानीपुरा इंदौर मे खिलौनों की दुकान संचालित करता है।  आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है तथा उसके विरुद्ध गंभीर प्रकृति का प्रकरण पंजीबद्ध होना पाया गया है।

 

गिरफ्तार फरार आरोपी : आवेश कुरैशी  निवासी 21/2 रानीपुरा, इंदौर एवं 16/1 माणिकबाग, गुलजार कॉलोनी, इंदौर।

 

 

पूर्व में गिरफ्तार आरोपी : आसिम खान पिता अनवर खान, उम्र 35 वर्ष, निवासी 749 मदीना नगर, आजाद नगर, इंदौर।

 

पूर्व में जप्त मश्रुका –

  1. 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम.डी. ड्रग्स (मेफेड्रोन) (अनुमानित कीमत ₹2,00,000/-)।
  2. एक ब्लू रंग की होंडा डीओ स्कूटी पंजीयन क्रमांक 09.DF.5820 (अनुमानित कीमत ₹60,000/-)

कुल अनुमानित मश्रुका : ₹2,60,000/-

 

अब तक की कार्यवाही :

 

क्राइम ब्रांच इंदौर द्वारा दिनांक 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एन.डी.पी.एस. एक्ट के अंतर्गत कुल 52 प्रकरणों में 110 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उक्त कार्यवाहियों के दौरान आरोपियों के कब्जे से 2.3293 किलोग्राम एम.डी. ड्रग्स, 28.338 किलोग्राम गांजा, 500 किलोग्राम भांग, 256.08 ग्राम ब्राउन शुगर एवं 10 ग्राम कोकीन सहित लगभग ₹2,89,78,000/- मूल्य के मादक पदार्थ एवं वाहन जप्त किए गए हैं।

 

मुख्य भूमिका :

 

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी क्राइम ब्रांच  के नेतृत्व में क्राइम ब्रांच इंदौर की टीम द्वारा मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अपराध क्रमांक 107/2026 के फरार आरोपी आवेश कुरैशी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी से प्राप्त जानकारी के आधार पर प्रकरण में अन्य संलिप्त व्यक्तियों एवं अवैध मादक पदार्थों के नेटवर्क के संबंध में विस्तृत विवेचना जारी है।

keyboard_arrow_up
Skip to content