- तकनीकी सहायता एवं 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की मदद से पुलिस ने तीनों आरोपी को धरदबोचा।
- आरोपियों ने चोरी की मोटरसाइकिल से महिला के गले से सोने की चेन खींचकर दिया था वारदात को अंजाम।
- आरोपियों द्वारा छीनी गई सोने की चैन, घटना में प्रयुक्त चाकू एवं चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल की बरामद।
इंदौर शहर में चोरी नकबजनी, स्नैचिंग आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष सिंह द्वारा इन अपराधों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के परिप्रेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री नरेंद्र सिंह रावत के मार्गदर्शन में थाना मल्हारगंज पुलिस ने दिनांक 09 जुलाई 2026 को जवाहर मार्ग क्षेत्र में हुई बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग की सनसनीखेज वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार करने में महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है।
📍 घटना का विवरण
दिनांक 09 जुलाई 2026 फरियादिया श्रीमती इंदिरा जैन (82 वर्ष), निवासी साउथ राजमोहल्ला, इन्दौर प्रातः जैन मंदिर जा रही थीं। इसी दौरान पल्सर मोटरसाइकिल पर सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने उनके गले से लगभग 8-10 ग्राम वजनी सोने की चैन झपट ली और मौके से फरार हो गए थे। शिकायत प्राप्त होते ही थाना मल्हारगंज में तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
🎥 त्वरित कार्रवाई एवं तकनीकी जांच
थाना मल्हारगंज पुलिस ने मुखबिर तंत्र एवं साइबर सेल को सक्रिय किया। घटना स्थल एवं आरोपियों के संभावित आवागमन मार्गों पर लगे 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का सूक्ष्म विश्लेषण कर आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि वारदात में शामिल तीनों आरोपी इन्दौर एयरपोर्ट के मुख्य गेट के पास पल्सर मोटरसाइकिल सहित मौजूद हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने घेराबंदी की। पुलिस को देखकर आरोपी तेज गति से भागने लगे। लगातार पीछा करने पर गोकुलधाम कॉलोनी के समीप पुलिया पर उनकी मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर नीचे गिर गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों आरोपियों को घायल अवस्था में सुरक्षित गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ एवं बरामदगी
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बुजुर्ग महिला से चैन स्नैचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। उनके मेमोरेंडम के आधार पर—
✅ 💰 छीनी गई सोने की चैन
✅ 🔪 घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू
✅ 🏍️ वारदात में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-ZH-1386
बरामद की गई।
आरोपियों ने यह भी स्वीकार किया कि उक्त मोटरसाइकिल अहीरखेड़ी क्षेत्र से चोरी की गई थी तथा उसी का उपयोग वारदात में किया गया था, जिसके संबंध में भी जांच की जा रही है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने हेतु अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
🤝 गिरफ्तारी में विशेष सहयोग
आरोपियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने हेतु अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में सीआई सेल थाना छत्रीपुरा एवं थाना द्वारकापुरी के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भी महत्वपूर्ण सहयोग एवं सराहनीय योगदान दिया।
👤 गिरफ्तार आरोपी
- रोशन सिंह, निवासी आकाश नगर, द्वारिकापुरी, इन्दौर।
- सुलिन्दर सिंह, निवासी आकाश नगर,द्वारिकापुरी, इन्दौर।
- सुखवीर सिंह, निवासी आकाश नगर,द्वारिकापुरी, इन्दौर।
📦 बरामदगी
✅ 💰 छीनी गई सोने की चैन।
✅ 🔪 घटना में प्रयुक्त लोहे का चाकू।
✅ 🏍️ चोरी की पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक MP09-ZH-1386।
आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य चैन स्नैचिंग एवं संपत्ति संबंधी अपराधों के संबंध में भी विस्तृत पूछताछ की जा रही है।
सराहनीय भूमिका उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मल्हारगंज निरीक्षक नीरज बिरथरे व टीम के उ.नि बैसाखू धुर्वे, उ.नि. बृजेश शर्मा , सउनि शैलेंद्र सिंह चौहान ,प्रआर मनोज चौधरी ,प्रआर देवेंद्र परिहार, प्रआर विजय तिवारी , प्रआर गोविंद मीणा तथा प्रआर धर्मेंद्र पाठक-थाना छत्रीपुरा, प्रआर तन्मय-थाना द्वारकापुरी, प्रआर अभिषेक-थाना द्वारकापुरी ,आर लोकेंद्र सिंह थाना , आर कृष्णा कुमार-थाना सदर बाजार, आर खेमराज थाना-सदर बाजार , आर अजय कुमार ,आर राहुल प्रधान ,आर अरुण-थाना छत्रीपुरा , आर भूपेंद्र सिंह-थाना छत्रीपुरा, आर धर्मेन्द्र सोनगरा-थाना छत्रीपुरा व सायबर सेल से आर प्रशांत मण्डलोई, आर गोवर्धन बघेल की अहम भूमिका रही।





