🔸आरोपी के कब्जे से चोरी की कुल 02 दोपहिया वाहन कुल कीमती लगभग (80 हजार रु की) बरामद ।
🔸रात्रि गश्त के दौरान पुलिस एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की मुस्तैदी से पकड में आया शातिर चोर ।
इंदौर शहर में चोरी/नकबजनी, वाहन चोरी आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने हेतु, सघन चेकिंग और इन अपराधों में संलिप्त आरोपियो के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस कमीश्नर इंदौर द्वारा दिए गए हैं है। उक्त निर्देशो के तारतम्य मे पुलिस उपायुक्त (जोन-3) इंदौर श्री अभिषेक रंजन , अति. पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री ओमप्रकाश व सहायक पुलिस आयुक्त हीरानगर श्रीमती रुबीना मिजवानी द्वारा थाना प्रभारी हीरानगर सुशील पटेल को शेत्र में वाहन चोरी पर नियंत्रण हेतु प्रभावी कार्यवाही और सघन चेकिंग हेतु निर्देशित किया था, जिसके परिप्रेक्ष्य में पुलिस थाना हीरानगर द्वारा चेकिंग के दौरान एक शातिर वाहन चोर को पकड़ने में सफलता मिली है।
दि. 10/07/2026 की रात्रि गश्त के दौरान थाना हीरानगर की पुलिस टीम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रुप से मिलकर चेकिंग और पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति मोटर सायकल ले जाते देखा जिसे रोकने पर पुलिस टीम को चकमा देकर भागने लगा जिसे नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों के सहयोग से घेराबंदी कर एक आरोपी को पकडा। जिससे पूछताछ में चोरी की गाड़ी होना बताया और उसके पास से चोरी की कुल दोमोटर सायकल कुल कीमती 80000 रु की विधिवत बरामद की जाकर वैधानिक कार्यवाही की गई है, प्रकरण विवेचना में है।
आरोपी से उक्त घटना के अतिरिक्त अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है जिसमे और भी चोरी के वाहनों की जानकारी मिलने की संभावना है।
गिरफ्तार आरोपी का विवरण-
दिलीप भूरिया नि. भूतिया जिला धार
उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी हीरानगर निरीक्षक सुशील पटेल के मार्गदर्शन में पुलिस टीम एवं नगर सुरक्षा समिति के सदस्यों की सराहनीय भूमिका रही ।





