• जिस प्रकार स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए देते हो सेफ्टी पर ध्यान, उसी प्रकार अपनी डिजिटल लाइफ के लिए भी रखो साइबर फ्रॉड से बचने वाली बातों का ध्यान।

 

 

इंदौर-  सायबर अपराधों पर अंकुश लगाने के लिये, इसके प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से, मध्यप्रदेश पुलिस के “सेफ क्लिक 2.0”   अभियान के परिपेक्ष्य में पुलिस आयुक्त नागरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा लगातार विभिन्न सायबर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।

 

इसी कड़ी सेफ क्लिक अभियान के तहत आज दिनांक 25.06.26 को एसीपी संयोगितागंज श्री तुषार सिंह द्वारा थाना प्रभारी पलासिया व  टीम के साथ पलासिया  चौराहे पर वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के प्रति प्रेरित करते हुए सेफ़ क्लिक अभियान के तहत वर्तमान समय के साइबर अपराधों के प्रकारों और इनसे बचने के तरीकों की जानकारी दी।

 

सभी को पूर्ण सतर्कता और सावधानी के साथ डिजिटल काम, बैंकिंग कार्य, सोशल मीडिया का उपयोग करने,  बिना सोचे समझे अनजान मैसेज/लिंक पर क्लिक न करने  और ओटीपी या अपनी निजी जानकारी किसी भी अनजान व्यक्ति से कभी शेयर ना करने आदि बातों की समझाईश देते हुए साइबर अपराध होने पर हेल्पलाइन-1930, cybercime.gov.in तथा इंदौर पुलिस की साइबर हेल्पलाइन 704912445 के बारें में भी अवगत कराया।

 

इंदौर पुलिस का संदेश:

 

सोचें – समझे – क्लिक करें

 

SAFE CLICK अपनाएं… साइबर अपराध से स्वयं को और दूसरों को भी बचाएं

 

“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें

 

keyboard_arrow_up
Skip to content