- पुलिस टीम द्वारा आरोपियो के कब्जे से चोरी के 04 दुपहिया वाहन किये जप्त।
- सूने स्थानों एवं पार्किंग स्थलों से लॉक तोड़कर डायरेक्ट वायर कनेक्शन के माध्यम से चोरी करते थे वाहन।
- थाना चंदन नगर क्षेत्र से 03 एवं थाना एरोड्रम क्षेत्र से 01 वाहन चोरी करना किया स्वीकार।
इंदौर – शहर में वाहन चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने एवं इन गतिविधियों लिप्त आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए है। उक्त निर्देशों के पालन में पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री सुनील मेहता एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त श्री शिवेन्दु जोशी द्वारा थाना प्रभारी चदंन नगर व उनकी टीम को अभियान चलाकर कार्यवाही करने के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस टीम ने वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 02 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से चोरी के 04 दोपहिया वाहन बरामद करने मे सफलता प्राप्त की है।
पुलिस थाना चदंन नगर पुलिस टीम द्वारा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्राप्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए क्षेत्र में सक्रिय वाहन चोरों की गतिविधियों का विश्लेषण कर संभावित मार्गों एवं संवेदनशील स्थानों पर निगरानी रखी गई। इस दौरान प्रारंभिक जांच में यह तथ्य सामने आया कि वाहन चोर वारदात को अंजाम देने के बाद चोरी के वाहन धार रोड के रास्ते धार एवं झाबुआ जिलों की ओर ले जाकर छिपाते या बेचने का प्रयास करते हैं। उक्त जानकारी के आधार पर थाना चंदन नगर पुलिस द्वारा रात्रिकालीन आउटर वाहन चेकिंग अभियान संचालित किया गया।
पुलिस टीम को दिनांक 06/07 जून 2026 की रात्रि मे धार रोड स्थित नवादा पंथ क्षेत्र में सघन आउटर वाहन चैकिंग की जा रही थी। इसी दौरान दो संदिग्ध युवक दोपहिया वाहन पर आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर दोनों वाहन मोड़कर भागने का प्रयास किया, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्परता एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए घेराबंदी कर पकड़ा गया।
पुलिस टीम द्वारा संदेहियों को थाना लाकर पूछताछ करने पर वह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। सख्ती एवं तकनीकी तथ्यों के आधार पर की गई पूछताछ में दोनों आरोपियों ने सूने स्थानों एवं पार्किंग क्षेत्रों में खड़े दोपहिया वाहनों के लॉक तोड़कर तथा डायरेक्ट वायर कनेक्शन के माध्यम से वाहन चोरी करना स्वीकार किया।
विस्तृत पूछताछ में आरोपियों ने थाना चंदन नगर क्षेत्र से तीन तथा थाना एरोड्रम क्षेत्र से एक दोपहिया वाहन चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे एवं निशानदेही पर थाना चंदन नगर के अपराध से संबंधित चोरी के वाहन तथा थाना एरोड्रम क्षेत्र से चोरी की गई एक एक्टिवा स्कूटर बरामद की गई। इसके पश्चात दोनों आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
- विकास गुर्जर उम्र 21 वर्ष निवासी ग्राम बहटकला थाना छीपाबड जिला हरदा वर्तमान निवासी न्यू राम नगर नंदबाग टिगरिया बादशाह रोड इन्दौर
- सौरभ राजपूत उम्र 23 वर्ष निवासी ग्राम नादेखेडा थाना किल्लौद जिला खण्डवा वर्तमान निवासी न्यू राम नगर नंदबाग टिगरिया बादशाह इन्दौर
बरामद मश्रुका –
- होंडा शाइन एसपी क्रमांक MP09VJ7041
- हीरो स्प्लेंडर क्रमांक MP09AJ4230
- रॉयल एनफील्ड बुलेट क्रमांक MP09XE8826
- ग्रे रंग की बिना नंबर की एक्टिवा स्कूटर
गिरफ्तार आरोपियों के आपराधिक रिकॉर्ड, तकनीकी साक्ष्य, सीसीटीवी फुटेज एवं अन्य भौतिक साक्ष्यों का परीक्षण किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच के आधार पर अन्य वाहन चोरी की वारदातों में भी इनकी संलिप्तता की संभावना है। पुलिस द्वारा आरोपियों से पूछताछ जारी है तथा अन्य चोरी के वाहन बरामद होने की संभावना है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी चंदन नगर निरीक्षक तिलक कारोले, उप निरीक्षक सौरभ कुशवाह, सहायक उप निरीक्षक रविराज सिंह बैस, प्रधान आरक्षक बलराम, जितेन्द्र, दीपक, कैलाश तथा आरक्षक अनिल, सुनील, हरिसिंह एवं अरुण की विशेष एवं सराहनीय भूमिका रही।





