• घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद

 

इंदौर पुलिस द्वारा अपराधों पर नियंत्रण हेतु, अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना राजेन्द्र नगर पुलिस ने चोइथराम मंडी क्षेत्र में हुई चाकूबाजी की गंभीर घटना का त्वरित कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है तथा घटना में प्रयुक्त चाकू बरामद किए हैं।

दिनांक 27.05.2026 को फरियादी द्वारा थाना राजेन्द्र नगर पर उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि चोइथराम मंडी में हम्माली का कार्य करने वाले गणेश, आकाश एवं धर्मेन्द्र ने उससे शराब पीने के लिए रुपये मांगे। रुपये देने से मना करने पर आरोपियों ने गाली-गलौज शुरू कर दी तथा जान से मारने की नियत से चाकू से हमला कर दिया।

हमले में फरियादी के पेट में गंभीर चोट आई। बीच-बचाव करने पहुंचे उसके साथी सुनील, रणजीत एवं अरुण पर भी आरोपियों ने चाकुओं से हमला कर उन्हें घायल कर दिया । घटना के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए थे।

पुलिस जांच एवं कार्यवाही-  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना राजेन्द्र नगर में अपराध धारा 109(1), 115(2), 119(1), 294(ए), 3(5), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए निम्न 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी- धर्मेन्द्र राजपूत, उम्र 30 वर्ष,इंदौर।

👤 आकाश उर्फ कट्टी उम्र 19 वर्ष, निवासी  इंदौर।

👤 गणेश, उम्र 18 वर्ष, निवासी  इंदौर।

बरामदगी- पुलिस द्वारा आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिए गए हैं।

👮‍♂️  पुलिस टीम – उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी राजेंद्र नगर निरी.शयशवंत वडोले, उप निरीक्षक प्रदीप यादव, उप निरीक्षक राजेश सोहनी, प्रधान आरक्षक शशांक दुबे तथा आरक्षक गौरव, रामवीर एवं पंकज की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

# 🚔 इंदौर पुलिस का संदेश

“शहर की शांति एवं कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी।”

keyboard_arrow_up
Skip to content