• चोरी के 11 मोबाइल व 1 स्कूटी सहित शातिर चोर पवन उर्फ “लक्षद्वीप” गिरफ्तार

 

  • आरोपी ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों से चुराए है मोबाइल, नशे की लत को पूरी करने के लिए करता था चोरी।

 

इंदौर में चोरी, नकबजनी स्नैचिंग आदि की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए, पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में इंदौर पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही  की जा रही है। इसी अनुक्रम में  डीसीपी ज़ोन-04 के मार्गदर्शन में थाना अन्नपूर्णा पुलिस ने एक शातिर चोर को धर-दबोचा है। खास बात ये है कि आरोपी का नाम तो पवन है, पर कारनामे “लक्षद्वीप” जैसे दूर-दूर तक फैले थे।

 

विवरण- थाना प्रभारी अन्नपूर्णा को मुखबिर से सूचना मिली कि क्षेत्र में सक्रिय पवन उर्फ लक्षद्वीप नाम का युवक चोरी के मोबाइल और गाड़ियां खपाने की फिराक में है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी पवन उर्फ लक्षद्वीप को पकड़ा।

 

“लक्षद्वीप” के खजाने से निकला चोरी का जखीरा-

  • अलग-अलग कंपनियों के, चोरी के 11 नग मोबाइल फोन

* चोरी की 01 स्कूटी बिना नंबर की

कुल मश्रुका कीमत करीबन ₹2.5 लाख रुपए।

 

पूछताछ में आरोपी ने इंदौर के विभिन्न थाना क्षेत्रों से मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। स्कूटी भी इंदौर से ही चोरी करना बताया है, जिसके संबंध में जानकारी निकाली जा रही है। आरोपी चोरी के मोबाइल को सस्ते दामों में बेचकर नशे की लत पूरी करता था।

 

आरोपी का नाम “लक्षद्वीप” क्यों?

पूछताछ में पता चला कि आरोपी इतना शातिर है कि चोरी करने के बाद पुलिस से बचने के लिए शहर बदल लेता था। कहता था “मैं तो लक्षद्वीप चला जाऊंगा, पुलिस क्या पकड़ेगी”। इसी वजह से दोस्तों ने नाम रख दिया “लक्षद्वीप”। पर अन्नपूर्णा पुलिस ने “लक्षद्वीप” को इंदौर में ही समेट दिया और गिरफ्त में ले लिया।

 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है, जिसमें कई घटनाओं के खुलासे की संभावना है।

 

टीम का सराहनीय कार्य: थाना प्रभारी अन्नपूर्णा के नेतृत्व में टीम ने इस सराहनीय कार्यवाही को अंजाम दिया। वरिष्ठ अधिकारियों ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

keyboard_arrow_up
Skip to content