पुलिस ने आमजन से कीयातायात नियमों के पालन की अपील

 

इंदौर शहर में सुगम सुरक्षित व सुखद यातायात हेतु सड़क सुरक्षा नियमों के प्रति आमजन में जन जागरूकता के लिए इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा नित नए प्रयास किए जा रहे है। इसी अनुक्रम में आज दिनांक 20.05.2026 को थाना प्रभारी एमआईजी एवं स्टाफ द्वारा एलआईजी चौराहे पर आमजन को सुरक्षित यातायात के लिए जागरूक करते हुए  अपील की गई कि…, सड़क सुरक्षा हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। यातायात नियमों का पालन कर हम स्वयं एवं दूसरों के जीवन को सुरक्षित बना सकते हैं।

 

इसके साथ ही सड़क सुरक्षा गीतों के जरिए भी आमजन से अनुरोध किया कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें तथा शराब पीकर वाहन न चलाएँ।

वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें एवं ट्रैफिक सिग्नलों का पालन करें। गलत दिशा में वाहन चलाना, ओवरलोडिंग एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन संचालन गंभीर दुर्घटना का कारण बनता है।

 

अभिभावकों से विशेष अनुरोध है कि नाबालिग बच्चों को वाहन न चलाने दें। सभी नागरिक यातायात पुलिस का सहयोग करें तथा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था बनाए रखने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

 

“सावधानी ही सुरक्षा है”— यातायात नियमों का पालन करें, स्वयं भी सुरक्षित रहें तथा दूसरों को भी सुरक्षित रखें।

keyboard_arrow_up
Skip to content