• तेज गति से चल रहे ट्राले को विशेष प्रयास कर रोकने मे सहयोग देने वाले 03 आमजन को भी किया सम्मानित

 

  • पुलिसिंग के विभिन्न क्षेत्रों मे महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले 06 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरस्कार से पुरस्कृत कर, की उनके कार्यो की सराहना।

 

इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में आम नागरिकों के लिए बेहतर पुलिसिंग को ध्यान मे रखते हुए, इसके लिए अच्छे कार्य करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के उत्साहवर्धन हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन मे साप्ताहिक कार्यक्रम शुरू किया गया है, जिसके तहत ऐसे अधिकारी/ कर्मचारियों को पुरस्कृत किया जा रहा है, जिन्होंने पुलिसिंग के अपने कर्तव्य क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया हो।

 

साप्ताहिक पुरस्कार कार्यक्रम के अंतगर्त आज दिनांक  19.05.26 को पलासिया स्थित कार्यालय में पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट व सराहनीय कार्य करने वाले निम्न 06 पुलिसकर्मियों को प्रशस्ति पत्र व नगद पुरुस्कार से सम्मानित कर बधाई दी और उन्हें आगे भी ऐसे ही बेहतर कार्य करने के लिए प्रोत्साहित किया।

साथ ही इस अवसर पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (अप./मुख्या.) श्री आर.के. सिंह सहित उपस्थित अन्य पुलिस अधिकारियों ने भी पुरुस्कृत पुलिसकर्मियों के कार्य की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।

 

पुरुस्कृत पुलिसकर्मी-

भीड-भाड वाले क्षेत्र बॉम्बे बाजार जवाहर मार्ग पर तेज गति से आ रहे ट्राला को आमजन के सहयोग से रोककर किसी बडी अप्रिय घटना को रोकने में सराहनीय भूमिका निभाने पर पुलिस टीम व आमजन को किया सम्मानित। –

  • सउनि अनवर सैय्यद, आर 2648 अर्जुन सिंह, आर 1460 सावन गुप्ता – थाना पंढरीनाथ,

 

  • सहयोग करने वाले आमजन – 1. मो अशफाक, 2. ललित कुमावत, 3. जुनैद हुसैन

 

* सउनि प्रवेश सिंह, प्रआर 3256 अंबिका पटेल, आर 4045 नीरज जाट थाना तिलक नगर – हत्या का प्रयास करने वाले दो आरोपियो को घटना मे प्रयुक्त हथियार सहित गिरफ्तार करने मे सराहनीय योगदान पर।

keyboard_arrow_up
Skip to content