- 100 से अधिक सी.सी.टी.वी फुटैज चेक कर, पुलिस पहुंच गई आरोपी तक ।
- आरोपी के कब्जे से घटना प्रयुक्त मोटरसायकल व चोरी गया कमर्शियल गैस सिलेंडर जप्त
इंदौर शहर में चोरी, लूट, डकैती जैसे अपराधो पर अंकुश लगाने हेतु इन वारदातों को घटित करने वाले आपराधिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-02, व अति. पुलिस उपायुक्त जोन-02 के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदनसिंह मंडलोई के निर्देशन मे क्षेत्र में संपत्ति संबंधी अपराधों पर नियंत्रण के लिए एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । इसी क्रम में थाना कनाडिया पुलिस ने नकबजनी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
दिनांक 11.05.2021 को फरियादी सीमा मीणा द्वारा थाने पर आकर रिपोर्ट की गई कि वह वर्तमान में विद्यासागर स्कूल के सामने सर्वेंट क्वार्टर बिचोली मरदाना इंदौर में रहती है दिनांक 07.05.26 को सुबह 6:30 अपने क्वार्टर का ताला लगाकर काम करने के लिए गई थी शाम को लौट कर देखा तो मेरे क्वार्टर का ताला टूटा हुआ था व सामान अस्त वस्त पड़ा था मेरे क्वार्टर में रखे इंडियन कंपनी की टंकी वह सोने चांदी के आभूषण एवं नगदी ₹12000 नहीं थे जिस पर थाना कनाडिया पर अपराध पंजीबद्ध कर कनाडिया पुलिस द्वारा टीम घटित कर घटनास्थल के आसपास से लेकर आरोपी के घर तक करीब 100 से अधिक कैमरे चेक कर आरोपी की पहचान कर घटना में प्रयुक्त होंडा शाइन बाइक व आरोपी जय उर्फ चंदन उर्फ सनन बंसीवाल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी आजाद नगर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से चोरी गया कमर्शियल इंडियन गैस सिलेंडर जप्त किया गया है।
आरोपी ने अपने साथी संजू निवासी शिवनगर मुसाखेडी के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना बताया है, जिस पर फरार आरोपी संजू के बारे में तलाश व पूछताछ जारी है।
आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा अन्य वारदातों व चोरी गए मश्रुका के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है।
जप्क मश्रुका – होण्डा शाइन मोटरसायकर , कमर्शियल इंडियन गैस सिलेंडर
गिरफ्तार आरोपी- जय उर्फ चंदन उर्फ सनन बंसीवाल निवासी शिवनगर मुसाखेड़ी आजाद नगर
फरार आरोपी- संजू निवासी शिवनगर मुसाखेडी आजाद नगर
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाड़िया निरी.सहर्ष यादव , प्र.आर ब्रजेश सेगंर, प्र.आर.किशोर सावालिया, आर.1196 जंगजीत , आर.3588 मनोज पटेल , आर.1358 अमित भदौरिया , 1551 रामभजन की अहम भूमिका रही ।





