• आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका- चाँदी की 02 मूर्ति बजन करीबन 01 किलो, अष्टधातु की मूर्ति वजन करीबन 06 किलो, 04 चाँदी के कलश और घटना में प्रयुक्त मोटरसायकल सहित कुल कीमती करीबन 4,00000/- रूपये का मश्रुका जप्त ।

 

  • सैकड़ो सीसीटीवी फुटेज व तकनीकी जांच से पुलिस ने आरोपियों को धरदबोचा ।

 

इंदौर- शहर में चोरी, नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने हेतु इन अपराधों में संलिप्त आरोपियों के विरूध्द प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, पुलिस आयुक्त इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (का/व्य.) इंदौर श्री मयंक अवस्थी एवं पुलिस उपायुक्त जोन-01 इंदौर श्री नरेन्द्र सिंह रावत एवं अति. पुलिस उपायुक्त जोन-01 श्री सुमित केरकेट्टा के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए नगरीय ज़ोन-01 की पुलिस टीम द्वारा जैन मंदिर में हुई नकबजनी का पर्दाफाश कर 4 आरोपियों को गिरफ्त में लिया गया है।

घटना का विवरणः – पुलिस थाना एरोड्रम पर दिनांक 04.05.2026 को फरियादी अनुराग वैध पिता कमलेश वैध  निवासी  ग्रेटर बाबा परिसर एरोड्रम इंदौर ने थाना उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि दिनांक 03.05.2026 की रात्रि करीबन 02.00 से 03.00 बजे श्री दिगम्बर जैन नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा परिसर इंदौर में अज्ञात आरोपियों ने ताला तोड़‌कर मंदिर में प्रवेश कर मंदिर के अंदर रखे चाँदी की मूर्तिया, चाँदी के बर्तन एवं चाँदी की पान्डुशिला चोरी कर ले गए हैं।  फरियादी की रिपोर्ट पर से धाना एरोड्रम इंदौर पर तत्काल अपराध  पजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

 

उक्त घटना की गंभीरता को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त जोन 01 इंदौर श्री नरेन्द्र सिंह रावत द्वारा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग मल्हारगंज श्री विवेक सिंह चौहान के नेत्रत्व में कुल 10 सदस्यीय विशेष दल का गठन कर नकबजनी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतारसी हेतु निर्देशित किया गया  तथा आरोपियों की पतारसी हेतु 10,000/- रूपये के ईनाम की भी उद्धघोषणा की गई।

वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरीक्षक वेदेन्द्र सिंह कुशवाह के नेतृत्व में अलग- अलग कुल 03 टीम घटित कर आरोपियों की पतारसी हेतु लगाया गया एवं 02 टीमों को आरोपियों की पतारसी हेतु अलग-अलग राज्यों में रवाना किया गया।

उक्त टीमों के द्वारा घटना स्थल के सीसीटीव्ही फुटेज एकत्रित कर उक्त फुटेजों का विश्लेषण किया गया। आरोपियों की पतारसी हेतु पूर्व के नकबजनी की घटना कारित करने वाले आरोपियों पर निगरानी और विस्तृत पूछताछ की गई। घटना स्थल से लेकर शहर के भिन्न भिन्न क्षेत्रों के करीबन 200 सीसीटीव्ही फुटेज खंगाले गए।  परिणामस्वरूप पुलिस तकनीकी का उपयोग कर जैन मंदिर नवग्रह जिनालय ग्रेटर बाबा इंदौर में चोरी की घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों क्रमशः-

01- ललित सिंह चौहान  निवासी खाटफुट फाटा थाना बड़वाह जिला खरगौन।

02- विशाल केवट  निवासी आमपुरा तहसील महेश्वर जिला खरगौन।

03- ओमप्रकाश चौहान  निवासी जगतपुरा बड़वाह जिला खरगौन।

04- गीता बाई मकवाना  निवासी ग्राम मोरद मरीमाता टेकरा तेजाजी नगर इंदौर को गिरफ्तार किया गया।

आरोपियों के कब्जे से चोरी गया मश्रुका में 02 चाँदी की मूर्ति वजन प्रति मूर्ति करीबन 500 500 ग्राम, 01 अष्टधातु की मूर्ति वजन करीबन 06 किलो, 04 चाँदी के कलश एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटर सायकल कुल कीमती करीबन 400000/- रूपये का मश्रुका जप्त कर आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। विवेचना में अन्य आरोपियों तथा मश्रुका की पतारसी एवं अग्रिम वैधानिक कार्यवाही जारी है।

 

सराहनीय भूमिका-  थाना प्रभारी एरोड्रम निरी. वेदेन्द्र सिंह कुशवाह, थाना प्रभारी तेजाजी नगर निरी. देवेन्द्र मरकाम, उनि. सुरेन्द्र सिंह मेहता, सउनि प्रकाश चौहान, प्रआर 3229 विलियम, प्रआर 2826 विजय वर्मा, आर. 1374 जोगेश, आर 503 राजू रावत, प्रआर 3486 अमित तिवारी, प्रआर 846 धीरेन्द्र सिंह राठौर, सउनि शैलेन्द्र चौहान, प्रआर 3132 भूपेन्द्र, प्रआर 743 शैलेन्द्र राजावत, प्रआर 2946 देवेन्द्र परिहार, आर 2625 दीपेन्द्र राणा, आर 4053 प्रदीप रावत, म.आर 634 रानी सेंधव, आर 3564 रामवीर गुर्जर, आर 1108 पंकज एवं फिंगर प्रिन्ट शाखा इंदौर से सहायक पुलिस आयुक्त श्री अवनेश बुधोलिया व निरीक्षक पवन वर्मा तथा सायबर सेल टीम जोन -01 इंदौर से आर 4051 प्रशांत, आर 3791 अमित, आर 2442 गोवर्धन की अहम भूमिका रही।

keyboard_arrow_up
Skip to content