- झाबुआ से अपने रिश्तेदार के साथ चिङियाघर मे घूमने आये परिजनो से बिछङ गई थी 07 वर्षीय मासूम बालिका
इंदौर – इंदौर शहर मे अपहृता/गुमशुदा बालक–बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना संयोगितागंज द्वारा झाबुआ के परिजनों से बिछड़ी हुई एक 7 वर्षीय मासूम बालिका को चंद घंटे में उसे परिजनों से मिलाया है।
दिनांक 12.05.2026 को झाबुआँ के रहने वाली सीमा अपनी बहन के घर चोरल इन्दौर आई थी,जहा से अपनी बहन व अन्य परिवारजन बच्चो सहित चिङियाघर इन्दौर पर घुमने आये थे ।वहा पर एक 07 वर्ष की बच्ची अपनी मा व परिवार से बिछङ कर चिङियाघर मे ही रह गई और उसके परिवार के सभी सदस्य घुमने के लिये उज्जैन चले गये । बाद मे चिङियाघर इन्दौर मे कार्यरत स्टाफ अमित पगारे द्वारा पुलिस को एक 07 वर्षिय बच्ची चिङियाघर मे अकेली मिली है और उसके परिजनो का कोई पता नही चल रहा है ऐसी सूचना दी।
उक्त सूचना पर तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी द्वारा एक टीम को चिङियाघर स्टाफ से सम्पर्क कर उस 7 साल की बच्ची को सुरक्षार्थ थाने लेकर आये,। बच्ची बहुत घबराई हुई थी और कुछ बात नहीं पा रही थी, उसके बाद उसे जल्दी माता पिता से मिलाने का दिलासा देते हुए, महिला आरक्षक ऋतु सिर्वी व महिला आरक्षक राजेश्वरी द्वारा एक सुरक्षित माहौल दिया गया और हिकमत अमली से पुछताछ करते बच्ची ने अपने माता पिता का नाम और उनका मोबाईल नम्बर भी बताया । बाद उक्त नम्बर पर सम्पर्क कर बच्ची की माता को अवगत कराया और थाने पर उपस्थित होने हेतु बताया जो उसकी माँ अपनी बहन के साथ थाने पर उपस्थित हुई । बाद तस्दीक कर बच्ची सुहानी गवली को उसकी माँ सीमा गवली व परिजनो के सुपुर्द किया गया ।
बालिका को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त सराहनीय कार्य मे इन्चार्ज थाना प्रभारी उनि अरविन्द खत्री,उनि रमेशचन्द्र मोनिया,प्र.आर.कालीचरण,आर.संदीप, आर.लक्ष्मण, म.आर.ऋतु, म.आर.राजेश्वरी की सराहनीय भूमिका रही ।





