- जागरूकता अभियानों के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों तक पहुँचाया सड़क सुरक्षा का संदेश ।
- 15 दिनों में किये 51 कार्यक्रम “सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” के संकल्प को साकार करने हेतु चल रहा जागरूकता अभियान।
इंदौर- शहर के सुगम, सुरक्षित यातायात हेतु नागरिकों में यातायात नियमों के प्रति अनुशासन व जनजागृति लाने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (यातायात/क्राइम) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी के मार्गदर्शन में यातायात प्रबंधन नगरीय इंदौर द्वारा 26 अप्रैल से 10 मई 2026 तक व्यापक स्तर पर जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान यातायात पुलिस इंदौर ने स्कूल, कॉलेज, शैक्षणिक संस्थानों, शासकीय-अशासकीय कार्यालयों, औद्योगिक इकाइयों, व्यापारिक संगठनों, सामाजिक संस्थाओं एवं आम नागरिकों के बीच सड़क सुरक्षा नियमों को लेकर निरंतर संवाद स्थापित किया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को शासन एवं प्रशासन द्वारा जारी यातायात संबंधी दिशा-निर्देशों, नियमों और सुरक्षित वाहन संचालन के महत्व से अवगत कराया गया।
जागरूकता कार्यक्रम :-
- 15 दिनों में 51 जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इन कार्यक्रमों से 19,380 नागरिको तक यातायात पुलिस प्रत्यक्ष रूप से पहुँची। एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोग जागरूक हुए।
- हेलमेट व सीट बेल्ट के उपयोग, ओवरस्पीडिंग, ड्रिंक एंड ड्राइव, मोबाइल फोन का उपयोग न करने, गलत दिशा में वाहन न चलाने, सिग्नल अनुशासन जैसे विषयों पर विशेष जोर दिया गया।
- युवाओं एवं स्टूडेंट्स को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक करने की दिशा में संवादात्मक सत्र, प्रेजेंटेशन, डेमो एवं प्रश्न-उत्तर आधारित कार्यक्रम आयोजित किए गए।
- यातायात डिजिटल स्क्रीन रथ, सड़क सुरक्षा गीत, चौराहो पर संस्थानों, प्रहरी के साथ जागरूकता, सड़क सुरक्षा वाहन रैली, नुक्कड़ नाटक, ट्रैफिक की पाठशाला, शहर के मुख्य चौराहो पर एनाउंसमेंट कर आदि कार्यक्रमो का आयोजन कर लाखो लोगो को सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा का महत्व समझाया।
- इन्दौर पुलिस कमिश्नरेट के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा स्वयं सड़को पर उतरकर वाहन चालकों से यातायात नियमो के पालन की अपील की गई। नियमो का पालन करने वालो को सराहा गया।
- यातायात व्यवस्था में आम जनमानस की सहभागिता के लिए ट्रैफिक प्रहरी अभियान से जुड़कर 3650 ट्रैफिक प्रहरियों ने शहर के चौराहो पर अपनी सेवाएं प्रभावी रूप से दी। उत्कृष्ट सेवा देने वाले ट्रैफिक प्रहरियों को पुलिस कमिश्नर इंदौर के द्वारा प्रति मंगलवार सम्मानित किया जा रहा है।
- यातायात पुलिस, नगरीय इंदौर द्वारा यातायात व्यवस्था को ओर बेहतर बनाने के उद्देश्य से व्हाट्सएप हेल्पलाइन नंबर 7049107620 दिनांक 22 सितंबर 2025 को जारी किया गया। ट्रैफिक हेल्पलाइन शुरू होने से लेकर 10 मई 2026 तक कुल 2753 शिकायत प्राप्त हुई जिनमे से 2735 शिकायतो का त्वरित निराकरण किया गया है,शेष 18 शिकायतों पर भी कार्यवाही की जा रही है।
- 30 हेलमेट वितरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर पुलिस कमिश्नर इंदौर व वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा 4220 से अधिक हेलमेट जरूरतमंद वाहन चालकों को प्रदान कर “हेलमेट पहनें- सुरक्षित रहे” अभियान से नागरिकों को जोड़ा।
- सड़क सुरक्षा से जुड़े विभिन्न विषयों पर आधारित शॉर्ट फिल्म वीडियो, पोस्टर्स बनाकर जनमानस को जागरूक किया जाएगा।
- यातायात पुलिस के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मस पर यातायात व्यवस्था, जागरूकता से जुड़े विषयों को प्रभावी तरीके से साझा किया गया जिससे अल्प समय में लाखों लोगो तक सड़क सुरक्षा के संदेश आमजन तक पहुँचे ।
- शहर में यातायात व्यवस्था से जुड़े विभिन्न सूचनाओं, कार्यक्रमो के प्रचार-प्रसार में प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया, इंफ्लुएंसर का सराहनीय योगदान मिला।
यातायात पुलिस इंदौर द्वारा किए गए इन जागरूकता प्रयासों का उद्देश्य केवल चालानी कार्रवाई तक सीमित न होकर व्यवहार परिवर्तन लाना रहा, ताकि नागरिक स्वयं एवं दूसरों की सुरक्षा के प्रति जिम्मेदार बनें।
यातायात पुलिस इंदौर का यह निरंतर प्रयास है कि सड़क सुरक्षा को एक जन चेतना के रूप में स्थापित किया जाए। यातायात पुलिस के जन जागरूकता अभियानों के माध्यम से प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से लाखों लोगों तक सड़क सुरक्षा का संदेश पहुँचाया गया।
यातायात पुलिस इंदौर भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ “सड़क सुरक्षा- जीवन रक्षा” के संकल्प को साकार करने हेतु जागरूकता अभियानों को निरंतर जारी रखेगी।






