- बॉम्बे बाजार से गुमशुदा नाबालिक बालक को रतलाम से विधिवत दस्तयाब कर परिजन से मिलाया।
- घर वालों को बिना बताए नाना नानी के घर जाने के लिए निकला था गुमशुदा बालक, गलत ट्रेन में बैठने से पहुंच गया रतलाम ।
इंदौर शहर मे अपहृता/गुमशुदा बालक–बालिकाओं के प्रकरणों को प्राथमिकता से लेते हुए प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं।
पुलिस थाना पंढरीनाथ के बॉम्बे बाजार जैसे संवेदनशील क्षेत्र से दि. 29.04.2026 को एक 10 वर्षीय बालक लापता हो गया था। जिस पर थाना पंढरीनाथ पर तत्काल अप. धारा 137 (2) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
उक्त घटना की संवेदनशीलता को ध्यान में रखते हुए पुलिस उपायुक्त ज़ोन 4 श्री सुनील मेहता के निर्देशन में अति पुलिस उपायुक्त दिशेष अग्रवाल और सहायक पुलिस सहायक सराफा विजय तिवारी द्वारा थाना प्रभारी पंढरीनाथ के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर लगाया गया।
उक्त टीम द्वारा बालक की दस्तयाबी के लिए लगातार प्रयास किए गए। घटना स्थल के आस -पास रहने वाले और काम करने वाले लोगों से लगातार पूछताछ की गई और घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। सोशल मीडिया के माध्यम से भी बच्चे के संबंध सूचनाएं प्रसारित की गई, जिसकी भी मदद से टीम के लगातार प्रयास से उक्त बालक को रतलाम से सकुशल दस्तयाब कर लिया गया।
पूछताछ पर बालक ने नाना नानी की याद आने पर नागपुर जाने के लिए निकला था, लेकिन गलत ट्रेन में बैठने से रतलाम पहुँचना बताया। पुलिस द्वारा बालक को सकुशल उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है.
बालका को सकुशल पाकर परिजनों ने पुलिस की कार्यवाही की प्रशंसा कर पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त किया।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी पंढरीनाथ निरी सतीश पटेल, सउनि अनवर सैयद व आर. दुर्गेश की सराहनीय भूमिका रही।





