- पुलिस द्वारा देर रात्रिं की चैकिंग व पेट्रोलिंग में गुंडे बदमाशों एवं अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त रहने वाले असामाजिक तत्वों सहित लगभग कुल 749 से ज्यादा बदमाशो को चेक करते हुए, उनमे से 465 पर की उचित वैधानिक कार्यवाही।
- शराब पीकर वाहन चलाने वाले 178 लापरवाह वाहन चालकों के विरुद्ध की गई 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही।
- विभिन्न प्रकरणों में वांछित अपराधियों के 162 से ज्यादा वारंटो को कराया तामील।
- हॉटस्पॉट व शैडो एरिया में विशेष चैकिंग के साथ ही ड्रोन पेट्रोलिंग कर भी, की गई निगरानी।
- होटल/लॉज रैन बसेरों आदि में भी किया गया संदिग्धों को चेक
इंदौर- शहर में अपराध व अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, एडिशनल कमिश्नर (का./व्य.) श्री मयंक अवस्थी व एडिशनल कमिश्नर (क्राइम/मुख्यालय) इंदौर श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में इंदौर शहर के चारों जोन में, दिनांक 09-10 मई को शाम से दरमियानी रात तक नगरीय इंदौर के संबंधित क्षेत्र के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों व थाना प्रभारियों के साथ पुलिस फोर्स ने सभी थाना क्षेत्रों में गुंडे बदमाशों असामाजिक तत्व पर निगरानी एवं धरपकड़ के लिए विशेष सरप्राइज चैकिंग व पेट्रोलिंग की गई।
इस दौरान इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों व असामाजिक तत्वों की निगरानी करते हुए लगभग कुल 749 से ज्यादा बदमाशो को चैक करते हुए, उनमे से 465 पर उचित वैधानिक कार्यवाही की गई हैं….
इस दौरान अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए
👉 जिसके अंतर्गत विभिन्न प्रकरणों में वांछित कुल 143 वारंटों को कराया गया तामील, जिसमें लंबे समय से फरार– 30-स्थाई, 55-गिरफ्तारी सहित 58-जमानती वारंट भी किए तामील ।
👉 शराब पीकर वाहन चलाने वाले लापरवाह वाहन चालकों पर कड़ा प्रहार करते हुए, 178 वाहन चालकों के विरुद्ध 185 मोटर व्हीकल एक्ट की कार्यवाही की गई । और ये कार्यवाही निरंतर जारी रहेगी ताकि शराब पीकर वाहन चलाते हुए लोगों की जान जोखिम में डालने वाले ऐसे लापरवाह वाहन चालकों की प्रवृत्ति पर अंकुश लगाया जा सके।
👉 सार्वजनिक स्थानों पर अवैध मादक पदार्थ का सेवन करने वाले 04 आरोपियो को भी गिरफ्त में लेकर की कार्यवाही
👉 आदतन बदमाशों के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए- 170 BNSS में-23 व 129 BNSS में-01, 126B/135(3) BNSS में-41 तथा 141(ख) BNSS में – इस प्रकार कुल 65 बदमाशो/असामाजिक तत्वों पर की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही/समंस तामिल।
👉 इस दौरान संदिग्धों व असामाजिक तत्वों के संभावित क्षेत्रों में विशेष चैकिंग व ड्रोन पेट्रोलिंग से निगरानी करते हुए 160 हॉट स्पॉट, 79 मल्टियों और 136 शैडो एरिया को चैक करते हुए क्षेत्र के अपराधिक प्रवृत्ति के 149-गुंडे/बदमाशों, 67-चाकूबाजों, ड्रग पैडलर और 34 जिलाबदर बदमाशों के साथ ही महिला संबंधी अपराधों एवं वाहनों में आगजनी व तोडफ़ोड़ में संलिप्त अपराधियों तथा 79 संदिग्धों सहित करीब कुल 329 से ज्यादा बदमाशों को चेक कर 45 संदिग्धों पर की कार्यवाही साथ ही सभी को आगे कोई अपराध ना करने की दी हिदायत ।
इस दौरान कई फरार अपराधी भी पुलिस की गिरफ्त में आये है, जिनके विरुद्ध वैद्यानिक कार्यवाही की जा रही है।
इंदौर पुलिस द्वारा गुंडे/बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध इस प्रकार की कार्यवाही आगे भी निरंतर जारी रहेगी।





