- अपराध रोकथाम व सुरक्षा व्यवस्था के तहत दिए आवश्यक दिशा निर्देश
इंदौर – शहर में अपराध नियंत्रण एवं महत्वपूर्ण स्थानों आदि मे आमजन की सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून व्यवस्था) श्री मयंक अवस्थी , पुलिस उपायुक्त जोन – 02 नगरीय इंदौर श्री अमन सिंह राठौड़ व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन – 02 नगरीय इंदौर श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में थाना विजयनगर क्षेत्रांतर्गत C21 मॉल एवं मल्हार में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ बनाए रखने एवं अपराधों की रोकथाम हेतु एसीपी विजयनगर एवं थाना प्रभारी विजयनगर के नेतृत्व में ‘विजय पुलिस टीम’ द्वारा विस्तृत सिक्योरिटी ऑडिट किया गया।
इस दौरान मॉल की सिक्योरिटी टीम के साथ बैठक आयोजित कर उन्हें पुलिस के साथ समन्वय स्थापित करते हुए “कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने” हेतु प्रशिक्षित किया गया। टीम को निम्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मार्गदर्शन दिया गया:
#संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान कैसे करें
#संदिग्ध वाहनों एवं वस्तुओं की पहचान के तरीके
#किसी संदिग्ध गतिविधि मिलने पर तत्काल की जाने वाली कार्रवाई
#आपातकालीन स्थिति में पुलिस को तुरंत सूचना देने की प्रक्रिया
#साथ ही मॉल परिसर में इमरजेंसी नंबर प्रदर्शित करवाए गए एवं जागरूकता हेतु पर्चे भी चस्पा किए गए, जिससे आमजन एवं सुरक्षा कर्मियों में सतर्कता बढ़ाई जा सके।
इस पहल का उद्देश्य मॉल परिसर को सुरक्षित बनाते हुए अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना है।





