• आरोपी सुनसान रास्ते में पैदल राहगीरो को बनाता था निशाना ।

 

  • आरोपी के कब्जे से छीने गए दो मोबाइल, चोरी की बाइक व अवैध हथियार (चाकू) भी जप्त।

 

इंदौर – शहर में लूट, डकैती  स्नैचिंग जैसे गम्भीर अपराध घटित करने वाले बदमाशों व असमाजिक तत्वो के विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश  पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अति. पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री राजेश सिंह द्वारा अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्रसिंह एवं सहायक पुलिस आयुक्त  खजराना श्री कुंदनसिंह मंडलोई को एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार कर कार्यवाही  के लिए निर्देशित किया गया है। जिस पर कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना कनाडिया द्वारा मोबाईल छीनने की घटना करने वाले को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की हैं।

दिनांक 05.05.26 को थाना इलाका भ्रमण म मुखबिर द्वारा सूचना मिली के एक संदिग्ध व्यक्ति  फिंगर फैक्ट्री के पास बिचौली हप्सी रोड इंदौर पर खड़ा है अपने हाथ में अवैध हथियार चाकू लिए हुए हैं।  उक्त मुखबिर सूचना को गंभीरता से लेकर घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। 25 आम्स् एक्ट की कार्रवाई के दौरान संघन पूछताछ में बताया की उसके पास जो बाईक है वो खुडैल से चुराई है व दो मोबाईल फोन एक कनाडिया के पास व एक देवगुराडिया ब्रिज के पास से छीने है ।

उक्त आधार पर पाया गया की दिनांक 03.05. 26 को फरियादी द्वारा रिपोर्ट लिखाई गई थी कि वह शाम के समय अपने डॉग को पैदल घूमने के लिए निकला था तभी एक एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल पर काले रंग की शर्ट पहने व्यक्ति आया और मेरे हाथ में से मेरा सैमसंग का मोबाइल छीन कर वहां से भाग गया फऱियादी कि रिपोर्ट पर से थाना कनाडिया पर अपराध  धारा- 304(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया था व दिनांक 03.05.26 फरियादी सुनील द्वारा थाना आजाद नगर पर रिपोर्ट कराई गई थी कि मैं तीन इमली से देवगुराडिया साइड अपनी बाइक से जा रहा था तभी मेरे फोन पर फोन आया तो मैं फोन से बात करने लगा इस बीच मेरे पीछे से एक एचएफ डीलक्स बाइक बिना नंबर की जिस पर काले कलर के कपड़े पहने हुए एक लड़का आया और मेरा मोबाइल छीन कर ले गया फऱियादी कि रिपोर्ट पर से थाना आजाद नगर पर अपराध  धारा- 304(2) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया सतत अपराध की विवेचना करते । आरोपी अखिलेश सिह रावत नि. रामूखेडी खुडैल जिला अर्बन इंदौर को गिरफ्तार कर आरोपी के कब्जे से उक्त मश्रुका जप्त किया गया है।

 

जप्त माश्रुका- 01 मोबाईल फोन सैमसंग कंपनी का अल्ट्रा , 01 मोबाईल फोन विवो कंपनी का T2X

एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल

एक अवैध हथियार चाकू

कुल किमत –  2,15,000 रु का मश्रुका जप्त

आरोपी को गिरफ्तार किया गया है जिसके विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है तथा अन्य वारदातों के संबंध में भी पूछताछ की जा रही है। आरोपी के पूर्व मे भी अन्य थानो मे भी अपराधिक रिकार्ड अन्य अपराधो के बारे मे सघन पूछताछ जारी है।

 

उक्त कार्यवाही में सराहनीय भूमिका निरी.सहर्ष यादव थाना प्रभारी थाना कनाडिया इंदौर प्र.आर. आरुण यादव ,आर. जंगजीत जाट ,आर. मनोज पटेल , आर. अमित भदौरिया ,आर. 1551 रामभजन , आर. विजय बडौदिया,आर. रामचरण दांगी, आर.मनिष रावत , आर. राम जाटव का अहम भूमिका रही है ।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content