- आरोपी co website के माध्यम से खिलवाता था ऑनलाइन सट्टा।
- आरोपी के मोबाईल से मिले है लाखों के ट्रांजेक्शन।
- आरोपी गेमिंग सट्टे के लिए पेमेंट लेकर प्रोवाइड कराता था Id पासवर्ड्स।
- आरोपी द्वारा पेमेंट लेकर वेबसाइट पर coins प्रदाय कर उपलब्ध कराया गया गैंबलिंग प्लेटफॉर्म।
इंदौर शहर में अवैधानिक गतिविधियों तथाआर्थिक अपराध के विभिन्न प्रकरणों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार ऐसी अवैधानिक गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।
इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में आसूचना संकलन के दौरान, मुखबिर तंत्र से एरोड्रम थाना क्षेत्र के धर्मराज कॉलोनी में चलने वाले गेमिंग सट्टे के बारे म जानकारी मिली, जिस पर कार्यवाही करते हुए टीम द्वारा दबिश दी गई जिसमें संदिग्ध शुभम उर्फ मनिका यादव नि एरोड्रम के मकान से गेमिंग सट्टे से संबंधित उपकरण एवं संसाधन जप्त किए गए। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह Allpanelexch9.co website के माध्यम से शहर के कई लोगों को गेमिंग आईडी पासवर्ड एक निश्चित पेमेंट के एवज में उपलब्ध करवाता था एवं उपरोक्त गेमिंग के लिए coins प्रोवाइड करवाकर सट्टा खिलवाता था। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, जिसमें विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं । आरोपी से पूछताछ की जा रही है जिसमें अन्य नामों के खुलासे होने की भी संभावना है।
आरोपी का विवरण –
शुभम उर्फ मोनु यादव नि एरोड्रम इंदौर
आरोपी पैसे लेन-देन का कार्य करता है एवं 10 कक्षा तक पढ़ाई की है।
जब्त माल का विवरण : – 02 मोबाइल फोन, एक led टीवी कुल मश्रूका कीमत 1,00,000/- रुपए





