• इन्दौर पुलिस की अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही….

 

  • आरोपी है शातिर अपराधी, जिनके विरुद्ध पूर्व में भी पंजीबद्ध हैं कई अपराध ।

 

  • आरोपियों पर कई दिनों से पुलिस रखी हुई थी नजर, इनपुट्स मिलते ही धरदबोचा।

 

इंदौर- शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध कड़ी व प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री राजेश व्यास, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामसनेही मित्रा के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त हीरा नगर श्रीमती रुबीना मिजवानी के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए थाना बाणगंगा पुलिस को अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले दो शातिर अपराधियों को बड़ी मात्रा में ब्रॉउन शुगर के साथ पकड़ने में सफलता मिलीं है।

 

इन्दौर पुलिस द्वारा मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे प्रभावी अभियान के तहत थाना बाणगंगा पुलिस ने एक बड़ी एवं निर्णायक कार्यवाही करते हुए शहर में अवैध नशे के कारोबार पर करारा प्रहार किया है।

रात्रि गश्त के दौरान पुलिस टीम जब एम.आर. 4 रेलवे क्रॉसिंग क्षेत्र में संदिग्धों की चेकिंग कर रही थी, तभी एक युवक बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा से आता दिखाई दिया, जिसने पुलिस को देखकर अचानक तेज गति से भागने का प्रयास किया। पुलिस टीम ने तत्परता, रणनीति एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए उसे घेराबंदी कर मौके पर ही पकड़ लिया।

 

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम शिवम सोनी उर्फ सिन्नी निवासी महेश यादव नगर, बाणगंगा बताया। स्वतंत्र गवाहों की उपस्थिति में की गई तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे से बड़ी मात्रा में ब्राउन शुगर (हेरोइन) मिलीं जिसे विधिवत जप्त किया गया ।

 

बरामदगी का विवरण-

* कुल जब्त अवैध मादक पदार्थ: 129 ग्राम ब्राउन शुगर

* 70 पुड़िया एवं कई प्लास्टिक पैकेटों में पैकिंग

  • बिना नंबर प्लेट की एक्टिवा स्कूटर (तस्करी में प्रयुक्त)
  • पोको कंपनी का एक मोबाइल फोन

 

पुलिस द्वारा आरोपी शिवम सोनी से विधिवत ब्रॉउन शुगर जप्त कर ndps एक्ट के तहत आरोपी की पुलिस अभिरक्षा प्राप्त कर अवैध मादक पदार्थ के स्रोत के संबंध में की गई पूछताछ पर आरोपी व्दारा एक अन्य ड्रग पैडलर का नाम बताया गया, जिस पर ड्रग पैडलर आरोपी अभिषेक सिंह तोमर (उम्र 22 वर्ष) नि.  न्यू गोविंद कालोनी इंदौर को भी गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है। आरोपियों से मादक पदार्थ तस्करी के बड़े नेटवर्क की जानकारी मिलने की संभावना है। पुलिस द्वारा इस नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए विस्तृत जांच एवं संभावित ठिकानों पर कार्यवाही की जा रही है।

 

गिरफ्तार आरोपी :

 

  1. शिवम सोनी उर्फ सिन्नी निवासी महेश यादव नगर, बाणगंगा

 

  1. अभिषेक सिंह तोमर नि. न्यू गोविंद कालोनी इंदौर

 

पुलिस टीम :-  उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी बाणगंगा निरीक्षक सियाराम गुर्जर, उप निरीक्षक उदय सिसोदे, उप निरीक्षक विजय सनोडिया, प्रआर. 1898 कमलेश चावडा, प्रआर. 2021 चरणसिंह, आर. 1998 मुखवेन्द्र, आर.363 धर्मेन्द्र तथा आर. 2835 नागेन्द्र पंवार की सराहनीय भूमिका रही।

 

आमजन से अपीलः

यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति अवैध मादक पदार्थों की गतिविधियों में संलिप्त हो, तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। आपकी पहचान गोपनीय रखी जाएगी।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content