- पुलिस टीम द्वारा लगभग 400 सीसीटीवी कैमरा चेक कर आरोपी को गिरफ्तार करने मे पायी सफलता।
- पुलिस टीम द्वारा आरोपी के कब्जे से घटना मे प्रयुक्त पल्सर बाइक, 01 पिस्टल व 07 जिंदा कारतूस व 01 लाख रुपये नगदी कुल 4 लाख रुपये का मश्रुका किया जप्त।
- आरोपी आदतन अपराधी है जिसके विरुद्ध शहर के अन्य थानों मे पूर्व से है आपराधिक प्रकरण दर्ज।
इन्दौर – शहर में सम्पत्ति संबंधी अपराधों एवं चोरी नकबजनी की वारदातों पर अंकुश लगाने एवं इनमे लिप्त आरोपियों की पतारसी कर माल मश्रुका जप्त कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के पालन मे पुलिस उपायुक्त जोन – 4 श्री आनंद कलादंगी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-4 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इन्दौर श्री विजय चौधरी के द्वारा थाना प्रभारी भंवरकुआ श्री संतोष दुधी के नेतृत्व मे पुलिस टीम का गठन कर उचित दिशा निर्देश देकर कार्यवाही के लिए लगाया गया।
उक्त निर्देशों पर कार्यवाही करते हुए पुलिस टीम के द्वारा लगातार दिन रात सक्रिय रहकर मुखबिरों से प्राप्त सूचना व लगभग 400 सीसीटीवी कैमरा पर निगरानी रखकर कार्यवाही करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मश्रुका बरामद करने में सफलता प्राप्त की गई है।
पुलिस थाना भंवरकुआ पर दिनांक 27/04/26 को फरियादी केशव सोनी पिता लक्ष्मीनारायण सोनी निवासी बरेली रायसेन व्दारा बताया कि में अपनी फॉर्च्युनर कार से मल्हार गार्डन पालदा इंदौर में शादी समारोह में आया था। उक्त शादी समारोह में कोई अज्ञात व्यक्ति मेरी कार का कांच तोडकर मेरी कार के अंदर रखी लाईसेसी पिस्टल व नगदी रुपये चोरी कर ले गया है। फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना भंवरकुआ व्दारा अपराध पंजीबद्ध कर अज्ञात चोर व चोरी हुए मश्रुका की तलाश प्रारंभ की गई।
पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए घटना स्थल के लगभग 400 सीसीटीवी कैमरा व मुखबीर से प्राप्त सूचना के आधार पर अज्ञात आरोपी की पहचान कर आरोपी सलमान खान पिता रुपेन्द्र दमोडे उम्र 30 साल निवासी माँभगवती नगर मूसाखेडी इंदौर को गिरफ्तार किया गया। पुलिस टीम द्वारा आरोपी से एक पल्सर बाईक, 01 पिस्टल व 07 जिंदा कारतूस व 01 लाख रुपये नगदी कुल कीमती लगभग 4 लाख रुपये का मश्रुका जप्त कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। आरोपी पूर्व से आपराधिक प्रवृत्ति का है जिसके कई अपराध पंजीबध्द है।
गिरफ्तारशुदा आरोपी का विवरण-
1 सलमान खान पिता रुपेन्द्र दमाओडे निवासी माँ भगवती नगर मुसाखेडी इंदौर।
जप्त मश्रुका का विवरण – एक पल्सर बाईक, 01 पिस्टल व 07 जिंदा कारतूस व 01 लाख रुपये नगदी कीमती लगभग 04 लाख रुपये।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी थाना भंवरकुआ निरीक्षक संतोष दूधी, उ.नि. रामकुमार रघुवंशी, आर. शैलेन्द्र, आर. विनीत आर अंकित, आर. रविकांत, आर. अरविन्द सायबर सेल जोन-4 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।





