• आरोपी के कब्जे से लगभग 12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,10,000/- रुपए) जप्त ।

 

  • अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही करते हुए अपराध शाखा द्वारा 01 जनवरी 2026 से आज दिनांक तक एनडीपीएस के कुल 25 प्रकरण पंजीबद्ध कर, 39 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश व पतारसी करने के दौरान शहर के शिवालय रोड क्षेत्र में एक टोयोटा फॉरच्यूनर गाड़ी में एक संदिग्ध व्यक्ति बैठा  दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगे जिससे नाम पता पूछने पर नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश नि मुसाखेड़ी इंदौर का होना बताया।  गाड़ी की विधिवत तलाशी लेने पर सीलिंग बॉक्स के पास से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 11.12 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD एवं गाड़ी के हेडब्रेक के पास डिजिटल तोल मशीन बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

आरोपियो ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचता है । आरोपी से 11.12 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध  पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं  तथा मादक पदार्थ के स्त्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही हैं।

 

आरोपी का विवरण –

नंदकिशोर वोरा उर्फ वंश नि मुसाखेड़ी इंदौर

आरोपी कॉस्मेटिक शॉप में कार्य करता है और 12वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

 

जप्त माल का विवरण : – 11.12 ग्राम MD , व 01 मोबाइल फोन  , एक डिजिटल तोल मशीन एवं एक टोयोटा फॉरच्यूनर गाड़ी कुल मश्रूका कीमत लगभग 42,00,000/- रुपए

 

keyboard_arrow_up
Skip to content