इंदौर पुलिस कमिश्नरेट का “हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें” जनजागरुकता अभियान निरंतर जारी…।

 

▪️सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के पालन के लिए लगातार वाहन चालकों को किया जा रहा है जागरूक।

 

इंदौर- सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत आम जनमानस को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस आयुक्त ( अपराध/मुख्यालय) श्री आर.के. सिंह के मार्गदर्शन में लगातार जागरूकता अभियान चलाए जा रहे है।

 

इसी कड़ी में आज दिनाँक 28 अप्रैल 2026 शहर के पलासिया चौराहे पर पुलिस आयुक्त, नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह एवं पुलिस उपायुक्त (प्रभारी यातायात) श्री राजेश कुमार त्रिपाठी व अन्य अधिकारियों की उपस्थिति में इंदौर ट्रैफिक पुलिस द्वारा 29 वाँ ‘हेलमेट पहनें-सुरक्षित रहें वृहद जागरूकता अभियान चलाया गया।

 

इस दौरान पुलिस कमिशनर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा युवा, बुजुर्ग, जरूरतमंद ऐसे वाहन चालक जिनके पास रजिस्ट्रेशन लाइसेंस दस्तावेज पूर्ण थे उन्हें हेलमेट प्रदान किए गए। ऐसे वाहन चालकों द्वारा नियमो का उल्लंघन करने पर पहले चालान किया गया फिर सुरक्षा का महत्व समझाते हुए हेलमेट प्रदाय किया गया।

इस दौरान ऐसे जिम्मेदार दोपहिया वाहन चालक जो स्वेच्छा से हेलमेट लगाएं मिले, ऐसे जिम्मेदार चालको की प्रशंसा करते हुए उन्हें सम्मान स्वरूप उपहार भी प्रदान किए गए।

 

सड़क सुरक्षा का महत्व समझाने के लिए यातायात पुलिस द्वारा लगातार हेलमेट जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है, और अभी तक 29 कार्यक्रमों में 4150 से ज्यादा हेलमेट भी वितरित किए गए हैं, ताकि वाहन चालक हादसों की गम्भीरता को समझें और नियमों का पालन करें।

 

सड़क सुरक्षा व यातायात नियमों के प्रति जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से यातायात पुलिस द्वारा लगातार विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे है।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content