- उधारी के रुपये वापस करने की बात को लेकर की थी चाकू से मारपीट
- नाबालिको के परिजनो को बुलाकर समझाइश देकर की गई प्रतिबंधातमक कार्यवाही
- पुलिस से गिरफ़्तारी से बचने के लिए बॉउन्ड्री वॉल से कूदने पर आरोपी के पैर मे लगी चोट
इंदौर – शहर मे आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने तथा गुण्डे/बदमाशो के विरुध्द कडी व प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशो के अनुक्रम मे पुलिस पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री कुमार प्रतीक व अति पुलिस उपायुक्त जोन-02 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुन्दन मण्डलोई के द्वारा थाना प्रभारी तिलक नगर व उनकी टीम को चाकूबाजी एवं मार-पीट संबंधी अपराधों में त्वरित एवं सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है।
इसी तारतम्य पुलिस थाना तिलक नगर पर दिनांक 06.04.2026 को फरियादी पिंटू पांचाल नि- संविद नगर कनाडिया रोड़ इंदौर ने उपस्थित होकर मौखिक रिपोर्ट किया कि सुबह करीबन 10.30 बजे मैं कनाडिया रोड संविद नगर मुन्ना वाली गली इंदौर पहुचां और मैं वहीं पर खड़ा था तभी साहिल कैथवास अपने 02 साथियो के साथ अपनी मोटर साईकिल पल्सर से आये और मोटर साईकिल खड़ी करके तीनो लोग दुर्गेश चौहान को पुरानी बातो को लेकर गालिया देने लगे। फरियादी द्वारा गालिया देने से मना करने पर साहिल कैथवास ने जेब से चाकू निकाल कर दुर्गेश चौहान को मार दिया और 02 लड़के भी वहीं पास में पड़ा पत्थर उठाकर मारने लगे। तथा गालियां देते हुए कहने लगे कि आज तो बच गया आईन्दा मिलेगा तो जान से खत्म कर देगे। उक्त रिपोर्ट पर थाना तिलक नगर पर अपराध कायम कर विवेचना मे लिया गया।
उक्त रिपोर्ट पर पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना के आधार पर आरोपियों की पतारसी कर बडी ग्वालटोली इंदौर से 01 आरोपी व उसके 02 अपचारी साथियो को गिरफ्तार किया गया। आरोपिगण से घटना मे प्रयुक्त हथियार भी जप्त किया गया है। तथा पुलिस टीम द्वारा अपचारी के परिजनो को बुलाकर समझाइश दी गई एवं उनके विरूध्द प्रतिबंधातमक कार्यवाही की गई है। पुलिस से गिरफ़्तारी से बचने के लिए बॉउन्ड्री वॉल से कूदने के दौरान आरोपी साहिल कैथवास पिता सुरेन्द्र कैथवास नई ग्वालटोली के पैर मे चोट लगी जिसे उपचार हेतु एम वाय अस्पताल भेजा गया है ।
उक्त सराहनीय कार्यवाही में निरी. मनीष लोधा, सउनि अशोक बुनकर, प्रआर ब्रज पटेल, प्रआर मुजफ्फर, प्रआर अंबिका पटेल की सराहनीय भूमिका रही।





