▪️पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-डार पोर्टल के उपयोग और इसके लाभों के बारे में दी जानकारी
इंदौर – पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के लिए ई-डार (e-DAR – Electronic Detailed Accident Report) पोर्टल के बारे में प्रशिक्षित करने के लिए पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के निर्देशन में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक के मार्गदर्शन में अति पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेंद्र सिंह द्वारा नगरीय जोन 2 के पुलिस कर्मियों के लिए एक विशेष ट्रेनिंग कार्यक्रम का आयोजन किया।
इस कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-डार पोर्टल के उपयोग और इसके लाभों के बारे में जानकारी दी गई।
इस दौरान अति पुलिस उपायुक्त जोन 2 द्वारा बताया कि ई-डार पोर्टल सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा विकसित एक डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो दुर्घटना स्थल की तत्काल जानकारी, फोटो/वीडियो के साथ एकीकृत सड़क दुर्घटना डेटाबेस से जुड़कर काम करता है। इस पोर्टल के माध्यम से, पुलिस विभाग दुर्घटनाओं की जानकारी को अधिक प्रभावी ढंग से संभाल सकता है और दुर्घटनाओं के कारणों का विश्लेषण कर सकता है।
इस दौरान बताया कि ई-डार पोर्टल का उद्देश्य पुलिस विभाग को अधिक पारदर्शी और जवाबदेह बनाना है। उन्होंने बताया कि इस पोर्टल के माध्यम से पुलिस विभाग दुर्घटनाओं की जानकारी को अधिक तेजी से और सटीक रूप से संभाल सकता है, जिससे दुर्घटनाओं में कमी आ सकती है।
साथ ही इस कार्यक्रम में उपस्थित जिला समन्वय अधिकारी श्री अमित मूरे द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को ई-डार पोर्टल के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी देते हुए उपयोग के बारे में प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें बताया गया कि कैसे दुर्घटनाओं की जानकारी दर्ज करनी है, कैसे फोटो/वीडियो अपलोड करने हैं, और कैसे E-DAR के साथ जुड़ना है। ई-डार पोर्टल का उपयोग करके पुलिस विभाग अपनी सेवाओं में सुधार करने में मदद मिलेगी और लोगों को बेहतर सेवाएं प्रदान करने में मदद मिलेगी।





