• आरोपी के कब्जे से लगभग 73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD”  (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 5,80,000/- रुपए) जप्त ।

 

  • आरोपी नूरुद्दीन रिपेयरिंग आदि का कार्य करता है और 8 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

 

👉🏻इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के पत्थर गोदाम रोड पशु चिकित्सालय के पास में एक व्यक्ति एक पिट्ठू बैग के साथ आते दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर मो नूरुद्दीन नि सदर बाजार इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत  तलाशी लेने पर पिट्ठू बैग से एक पारदर्शी पन्नी मिली जिसमें से 57.73 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

 

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपी से 57.73 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

गिरफ्तार आरोपी का नाम –

मो नूरुद्दीन नि सदर बाजार इंदौर

 

जब्त माल का विवरण : – 57.73 ग्राम MD , व 01 मोबाइल फोन कुल मश्रूका कीमत लगभग 6,00,000/- रुपए

keyboard_arrow_up
Skip to content