- आरोपी के कब्जे से 09 अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स कीमती लगभग 1,60,000 रुपये की जप्त
- आरोपी अवैध मादक पदार्थ सस्ते दामो मे खरिद कर जल्दी पैसे कमाने की नियत से मंहगे दामो मे बेचना कबूला
- आरोपी से अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स की तस्करी(खरीदी–बिक्री) के अन्य साथियों के संबंध में पुलिस रिमांड प्राप्त कर की जा रही पूछताछ
शहर मे अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले आरोपियो की पतारसी कर प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये है। उक्त निर्देशों के अनुक्रम मे पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री आनंद कदायगी एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 04 श्री दिशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त अन्नपुर्णा श्री शिवेंदु जोशी के द्वारा थाना प्रभारी चंदन नगर के नेतृत्व मे पुलिस टीम गठित कर अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनमें संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से लगातार आसूचना संकलन कर कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया।
उक्त निर्देशों पर पुलिस थाना चंदन नगर पुलिस टीम व्दारा संदेहियो की तलाश एवं पतारसी चंदननगर क्षेत्र के अलग–अलग स्थानो की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस टीम को चंदन नगर सर्विस रोड पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जिस पर पुलिस टीम द्वारा सिविल ड्रेस में ग्राहक बनकर संदिग्ध बदमाश को घेराबंदी करने पर भागने लगा जिसे आरोग्य अस्पताल के पीछे खाली मैदान में पकड़ा गया। पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति को पकडकर नियमानुसार तलाशी लेते आरोपी के पास से अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
पुलिस टीम द्वारा जिसके संबंध में पूछताछ करने पर आरोपी ने बताया कि अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स का नशा करने का आदि है, नशे की लत पूरी करने एवं जल्दी ओर आसानी से अमीर बनने तथा कर्जा जल्दी उतारने की नियत से एमडी ड्रग्स सप्लाई के काम को अंजाम देता था तथा आरोपी के द्वारा पूछताछ में बताया कि अवैध ड्रग्स आजाद नगर से कम दाम में खरीद कर आता था और यहां पर टोकन बना कर महंगे दामों में बेचता था।
उक्त प्रकरण में आरोपी के कब्जे से लगभग 15.09 ग्राम अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध थाना चंदननगर में अपराध क्रमांक 467/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना में लिया गया है, जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्त्रोत व नेटवर्क के संबंध में पुलिस रिमांड लेकर पूछताछ कर संलिप्तता के आधार पर अन्य साथी आरोपियों के विरुद्ध भी वैधानिक कार्यवाही की जा रही हे।
* गिरफ्तार आरोपी–
(1) मोहम्मद हनीफ उर्फ सोनू पिता गामा खान निवासी मक्का मस्जिद वाली गली राजकुमार नगर बाक इंदौर
* जप्तशुदा मश्रुका –
- लगभग 1,60,000 मूल्य से अधिक का 15.09 अवैध मादक पदार्थ एम डी ड्रग्स होना पाया गया ।
उक्त कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी तिलक कारोले, उनि सौरभ कुशवाह, उनि सेवना सिंह, प्रआर 2958 प्रदीप, प्रआर. 2828 बलराम चौहान, आरक्षक 4002 धीरज पांडे, आरक्षक 3690 अनिल मकवाना, आरक्षक 2480 सुनिल सोनी की सराहनीय भूमिका रही।





