🔸 आरोपी पर इंदौर सहित अन्य राज्यो में चोरी, नकबजनी, लूट के दर्जनो अपराध है पंजीबद्ध।

 

🔸 इंदौर के थाना कनाडिया के 04 अपराधो में फरार आरोपी, पुलिस से बचने के लिए दिल्ली, राजस्थान व हरियाणा के जिलों में काट रहा था फरारी।

 

🔸 पुलिस टीम ने 3 दिन तक मानेसर (हरियाणा) में रुक कर ड्रोन के माध्यम से की आरोपी पर निगरानी, और मौका पाकर धरदबोचा

 

🔸 आरोपी से चोरी का मश्रुका सोने चांदी के जेवरात एंव अपराध में प्रयुक्त आई 10 नियोस कार  सहित कुल मश्रुका लगभग 25 लाख रुपये जप्त।

 

 

इंदौर – शहर मे चोरी, नकबजनी  आदि संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने तथा इन अपराधों के फरार आरोपियों की गिरफ्तारी हेतु प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिये गये हैं । इसी परिप्रेक्ष्य में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक ,अति. पुलिस उपायुक्त जोन-2 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन मे सहायक पुलिस आयुक्त खजराना श्री कुंदनसिंह मंडलोई के नेतृत्व में एक विस्तृत कार्ययोजना तैयार की गई । इसी क्रम में थाना प्रभारी कनाडिया के नेतृत्व टीम द्वारा कार्यवाही नकबजनी के प्रकरणों में लंबे समय से फरार एक शातिर बदमाश को हरियाणा से पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।

घटना का संक्षिप्त विवरण-  थाना कनाडिया के अपराध  में फरार आरोपी परमेन्दर सिंह  उम्र 33 साल नि.ग्राम भानगढ तहसील व जिला भिवानी हरियाणा हाल – ग्राम कासन IMT सेक्टर गुडगांव हरियाणा  की तलाश थाना कनाडिया द्वारा करीबन एक बर्ष से की जा रही थी। इस संबंध में कई बार वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में टीम को राजस्थान, हरियाणा भेजा गया पर सफलता नहीं मिल पा रही थी। दिनांक 26.03.26 को मुखबिर द्वारा सूचना मिली की फरार आरोपी परमेन्दरसिंह अपने मामा के गांव कासन हरियाणा में फरारी काट रहा है । सूचना पर वरिष्ठ अधिकारियो के निर्देशन में थाना प्रभारी द्वारा एक टीम  को हरियाणा गुडगांव भेजा गया जिसने करीबन 03 दिन लगातार ड्रोन कैमरे से रैकी कर दबिस दी गई और आरोपी परमेन्दरसिंह को गिरफ्तार किया गया । जिससे थाना कनाडिया के चार चोरियो में गया सोने चाँदी का मश्रुका व एक आई 10 नियोस कार कीमती लगभग 25 लाख रुपये की विधिवत जप्त की गयी ।

आरोपी के विरुद्ध विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपी से पूछताछ कर अन्य चोरियो के संबंध में जानकारी प्राप्त की जा रही है ।

उक्त सराहनीय कार्यवाही में थाना प्रभारी कनाडिया निरी.सहर्ष यादव एवं टीम उनि.दीपक पालिया , प्र.आर.2915 शिवकुमार यादव , प्र.आर.3243 रामनारायण, प्र.आर.02 पुनित चौबे , आर.1196 जंगजीत ,आर.3588 मनोज पटेल , आर.1358 अमित भदौरिया ,आर,आर.4045 नीरज जाट, 1551 रामभजन ,  एवं जोन -02 सायबर सेल आर.प्रवीण सिंह ,आर.विनित मिश्रा की अहम भूमिका रही  ।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content