• घटना के 4 घंटो में ही पुलिस नें अपह्रत को आरोपी के कब्जे से मुक्त कराकर, आरोपी को किया गिरफ्तार ।

 

  • पारिवारिक विवाद के चलते आरोपी ने, अपने साथियों के साथ मिलकर अपने ही सौतेले भाई के बेटे का किया था अपहरण ।

 

  • सौतेले भाई को फोन कर बताया था कि तेरे बेटे की हत्या करके लाश को क्षिप्रा नदी में फैक दिया है ।

 

  • मुख्य आरोपी योगेश उर्फ शेरा के विरुद्ध पूर्व में भी है पंजीबद्ध है, हत्या के प्रसाय, चोरी, मारपीट, जालसाजी जैसे 8 अपराध

 

इंदौर- पुलिस थाना लसूड़िया पर फरियादी संजू पिता राजू बारोड़ निवासी पंचवटी कालोनी इन्दौर नें रिपोर्ट किया कि उसके सौतेले भाई योगेश उर्फ शेरा बारोड़  नें मेरे बेटे दीपक बारोड़ को जान से मारने के लिए हिमालया वेल्नेस कंपनी लसुडिया मोरी से मेरे बेटे दीपक का अपहरण कर लिया है तथा फोन पर कह रहा है कि मैने तेरे बेटे की हत्या कर दी है और उसकी लाश क्षिप्रा नदी में फैक दी है। फरियादी की रिपोर्ट पर तत्काल आरोपी योगेश उर्फ शेरा  बारोड़ निवासी श्री राम नगर बजरंग नगर कांकड़ इन्दौर के विरुद्ध अपराध  पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया ।

 

प्रकरण की गंभीरता को देखते हुये आरोपी की धरपकड़ तथा अपह्रत की दस्तयाबी एवं प्रभावी कार्यवाही हेतु पुलिस आयुक्त  नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा  निर्देशित किया गया। जिसके अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री कुमार प्रतीक एवं अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन 2 श्री अमरेन्द्र सिंह के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस आयुक्त  विजनयगर इन्दौर श्री पराग सैनी के नेतृत्व में थाना प्रभारी लसुडिया श्री  द्वारा एक टीम गठित की गई।

 

गठित टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुये तकनीकि सहायता से आरोपी योगेश उर्फ शेरा बारोड़ की तलाश कर  थाना कोतवाली देवास क्षेत्र से आरोपी योगेश उर्फ शेरा के किराये के कमरे से अपह्रत दीपक पिता संजू बारोड़ को सही सलामत बरामद किया गया तथा आरोपी योगेश उर्फ शेरा पुलिस को देख कर किराये कि मल्टी की छत पर चड़ गया व पड़ोस की छत पर कूद गया जिससे आरोपी के दाहिने हाथ व पैर में चोंट आई आरोपी को लसुडिया पुलिस द्वारा घेराबंदी कर पकड़ा गया व प्रकरण के गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर पुलिस रिमाण्ड ली गई है  आरोपी से अपराध में प्रयुक्त ऑटो व अन्य साथियों के संबंध में पूछताछ की जा रही है ।

 

गिरफ्तारशुदा आरोपी –  योगेश उर्फ शेरा बारोड़   नि.श्रीराम नगर बजरंग नगर लसुडिया इन्दौर

 

keyboard_arrow_up
Skip to content