• 👮पुलिस कमिश्नर इंदौर ने पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र व शील्ड से पुरस्कृत कर, सभी को ऐसे ही बेहतर कार्य के लिए किया प्रोत्साहित।

 

  • 🥇मूल्यांकन प्रणाली में विभिन्न पैरामीटर्स पर सभी एसीपी कार्यालयों में बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जनवरी में एसीपी हीरानगर नगर तथा माह फरवरी में एसीपी खजराना ने पाया है प्रथम स्थान।

 

  • 🥇नगरीय इंदौर के सभी थानों में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जनवरी में थाना विजय नगर तथा माह फरवरी में थाना बाणगंगा रहा है प्रथम।

 

इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा पुलिस थानो व एसीपी कार्यालयों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली माह जनवरी से प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों व एसीपी के कार्यों की समीक्षा कर उन मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।

उक्त मूल्यांकन में विभिन्न पैरामीटर्स पर सभी 12 एसीपी कार्यालयों में बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जनवरी में एसीपी हीरानगर नगर तथा माह फरवरी में एसीपी खजराना प्रथम स्थान पर रहे हैं।

इसी प्रकार नगरीय इंदौर के सभी थानों में सबसे बेहतर परफॉर्मेंस कर माह जनवरी में थाना विजय नगर तथा माह फरवरी में थाना बाणगंगा प्रथम स्थान पर रहा।

 

बेहतर कार्य करने वाले एसीपी व थाना प्रभारियों सहित पुलिस कर्मियों की टीम को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 31 मार्च 2026 को पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा एसीपी हीरानगर श्रीमती रूबिना मिजवानी, एसीपी खजराना श्री कुंदन मंडलोई व थाना प्रभारी विजय नगर, थाना प्रभारी बाणगंगा और दोनों थानों के पुलिस कर्मियों को शील्ड व प्रशस्ति पत्र से पुरस्कृत कर, उनके कार्यों की सराहना की।

 

इस अवसर पर सभी को पुरस्कृत करते हुए पुलिस कमिश्नर इंदौर ने कहा कि उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत  पुलिस थानों व एसीपी द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन के डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर किया जा रहा है, जिसकी मॉनिटरिंग वरिष्ठ स्तर पर की जाती है,  जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों व 12 सहायक पुलिस आयुक्त कार्यालयों के कार्य निष्पादन, जनसंतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस करने वाले एसीपी व पुलिस थानों को पुरस्कृत कर प्रोत्साहित किया जा रहा है, वही कमजोर/सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ निचले क्रम में आने वाले एसीपी व थानों को  उचित प्रशिक्षण व विभागीय कार्यवाही भी की जा रही है ताकि वह अपनी कार्य प्रणाली में और बेहतर सुधार ला सके।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content