- बेहतर परफॉर्मेंस कर थाना बाणगंगा प्रथम व औसत कार्यवाही पर थाना पंढरीनाथ रहा सबसे अंतिम स्थान पर।
इंदौर शहर में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण व बेहतर पुलिसिंग हेतु पुलिस थानों के कार्य निष्पादन को और अधिक प्रभावी, पारदर्शी, उत्तरदायी एवं जनोन्मुखी बनाए जाने के उद्देश्य से पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह के दिशा निर्देशन में, इंदौर पुलिस कमिश्नरेट द्वारा थानों के कार्य की एक मानकीकृत मूल्यांकन प्रणाली प्रारंभ की गई है, जिसमें विभिन्न मापदंडों पर प्रत्येक ज़ोन में पुलिस थानों के कार्यों का मूल्यांकन मासिक आधार पर किया जा रहा है।
उक्त मूल्यांकन प्रणाली के तहत फरवरी माह में पुलिस थानों द्वारा किए गए कार्यों की समीक्षा संबंधित ज़ोन की डीसीपी की अध्यक्षता में बनी कमेटी द्वारा निर्धारित मापदंडों पर की गई, जिसके आधार पर पूरे इंदौर कमिश्नरेट के सभी 32 थानों के कार्य निष्पादन, जनसतुष्टि और आमजन के हित में किये जा रहे नवाचारों आदि पैरामीटर्स के आधार पर, बेहतर परफॉर्मेंस के लिए ज़ोन -03 के थाना बाणगंगा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही निर्धारित मापदंडों पर सबसे औसत परफॉर्मेंस के साथ ज़ोन -04 का थाना पंढरीनाथ सबसे अंतिम स्थान पर रहा । (हालाँकि थाना पंढरीनाथ पर फरवरी के द्वितीय सप्ताह में नए थाना प्रभारी ने पदभार संभाला था)





