• किसी वारदात को अंजाम देने के पूर्व ही अवैध देशी पिस्टल के साथ शातिर आरोपियों को पुलिस थाना भंवरकुआं ने धरदबोचा ।

 

  • आरोपियों के कब्जे से 02 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस के साथ घटना में प्रयुक्त वाहन भी किया जप्त

 

इंदौर शहर में अपराध नियंत्रण को ध्यान में रखते हुए, बदमाशों एवं असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर नजर रख प्रभावी कार्यवाही के निर्देश, पुलिस कमिश्नर इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों  के तारतम्य में पुलिस उपायुक्त जोन-04 श्री आनंद कलादगी व अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त श्री दीशेष अग्रवाल के मार्गदर्शन में, सहायक पुलिस आयुक्त जूनी इंदौर श्री विजय चौधरी के निर्देशानुसार थाना प्रभारी भंवरकुआ द्वारा क्षेत्र में हॉट स्पॉट चैकिंग व संदिग्धों की लगातार चेकिंग व पेट्रोलिंग की जा रही है।

 

इसी अनुक्रम में दिनांक 21/03/26 को हॉट स्पॉट एंव क्षेत्र में सघन चैकिंग दौरान पुलिस टीम को दो संदिग्ध व्यक्ति दिखे जो पुलिस को देख कर भागने लगे। पुलिस बल द्वारा संदेहीयो को घेराबंदी कर पकड़ा। तलाशी लेने पर संदेही व्यक्तियो यश टांक व नितेश घावरी के कब्जे से 01 देशी पिस्टल व 02 जिंदा कारतूस मिले, जिसके संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। जिस पर आरोपियो के विरूद्ध थाना भंवरकुआ पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी यश टांक एवं नितेश घावरी को थाना भंवरकुआ इन्दौर ने गिरफ्तार कर प्रकरण में विवेचना दौराने आरोपियो से अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ कि गयी जिसमे आरोपियो द्वारा जप्त पिस्टल व कारतूस अभिषेक योगी से खरीदना बताया।  जिस पर टीम ने जांच कर अभिषेक योगी को बाबू मुराई कालोनी एरोड्रम से विधिवत गिरफ्तार किया गया।  जिससे उक्त जप्त पिस्टल के संबंध में पूछताछ की गयी तो उसने उक्त अवैध पिस्टल गिरफ्तारशुदा आरोपियो को बेचना व एक अन्य पिस्टल व कारतूस अपने कमरे मे छिपाकर रखना बताने पर आरोपी अभिषेक योगी  से एक देशी पिस्टल व दो जिन्दा कारतूस जप्त किये गये व अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में आरोपी से पूछताछ की जा रही है।

 

पुलिस द्वारा तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर, 02 देशी पिस्टल व 04 जिंदा कारतूस जप्त किए गए हैं। प्रकरण में विवेचना जारी है तथा आरोपियो से अवैध हथियार के स्रोत के संबंध में पूछताछ भी की जा रही है जिसमें कई खुलासा होने की संभावना है।

 

गिरफ्तार आरोपी:-

 

1) यश टांक  नि. भूरी टेकरी थाना कनाडिया जिला इन्दौर

 

2) नितेश घावरी  नि. भूरी टेकरी थाना कनाडिया इन्दौर

 

3) अभिषेक योगी  निवासी बाबू मुरई कॉलोनी इंदौर

 

पुलिस टीमः-

उक्त सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी भंवरकुआं व पुलिस टीम उनि जितेन्द्र कुमार, उनि दिनेश कलेश, आर 1871 अंकित सिंह भदौरिया आर 2429 विनीत राजपूत, आर 1105 शैलेन्द्र, आर 3949 रविकान्त शर्मा, आर. 1637 शिवपाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

 

keyboard_arrow_up
Skip to content