• आरोपी के कब्जे से लगभग 87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 1,30,000/- रुपए) जप्त ।

 

  • आरोपी ने दोपहिया वाहन की डिक्की में छुपा कर रखा था अवैध मादक पदार्थ।

 

इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी एवं उनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में क्राईम ब्रांच टीम के द्वारा लगातार अवैध मादक पदार्थ के क्रय–विक्रय व इनकी गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियो के संबंध मे गोपनीय रुप से आसूचना संकलन कर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

इसी अनुक्रम में क्राइम ब्रांच टीम के द्वारा शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान शहर के गुलमर्ग कॉम्प्लेक्स सपना संगीता के पास सुनसान जगह पर एक संदिग्ध व्यक्ति एक्टिवा पर बैठा दिखाई दिया जो कि पुलिस को देखकर हड़बड़ाने लगा गतिविधि से संदिग्ध लगने पर घेराबंदी कर रोका गया एवं पूछताछ करने पर कुछ का कुछ बताने लगा जिससे नाम पता पूछने पर मोहम्मद अजीम निवासी  इंदौर का होना बताया जिसकी विधिवत  तलाशी लेने पर एक्टिवा की डिक्की से  12.87 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मिली जिसे विधिवत बरामद किया गया। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।

आरोपी ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचना कबूला है । आरोपी से 12.87 ग्राम “MD”   जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना अपराध शाखा में अपराध  धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।

 

आरोपी का विवरण –

मोहम्मद अजीम निवासी  इंदौर।  आरोपी ग्राफिक्स डिजाइनिंग का कार्य करता है एवं 12 वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।

 

जप्त माल का विवरण : –

12.87 ग्राम MD , 01 मोबाइल फोन व 01 दोपहिया वाहन कुल मश्रूका कीमत 2,50,000/- रुपए

 

keyboard_arrow_up
Skip to content