- आरोपी के कब्जे से लगभग 10 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा (अंतराष्ट्रीय क़ीमत करीब 1,00,000 रुपये) किया गया जप्त ।
इंदौर पुलिस कमिश्नरेट में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी करने वाले अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर द्वारा दिए गए हैं।
इसी क्रम में क्राइम ब्रांच टीम शहर के विभिन्न क्षेत्रों में संदिग्धों की तलाश व पतारसी करते शहर के लक्ष्मीबाई नगर के सीमेंट गोदाम के पास टीन शेड के पास एक दो पहिया वाहन पर एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो कि पुलिस को देख घबराने लगा। घेराबंदी कर रोक कर उससे पूछताछ की गई जिसने अपना नाम करण केवट निवासी इंदौर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर दोपहिया वाहन पर रखे बैग में अवैध गांजा पाया गया। गांजें का वजन लगभग 10 किलो 600 ग्राम जिसे विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी ने पूछताछ में सस्ते में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर शहर में महंगे दामों पर बेचना कबूला है।
आरोपी के कब्जे से 10 किग्रा 600 ग्राम गांजा व दोपहिया वाहन जप्त कर थाना क्राइम ब्रांच इंदौर में अपराध क्रमांक 36/26, धारा 8/20 NDPS Act का प्रकरण पंजीबद्ध किया गया है।
आरोपी को गिरफ्तार कर विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
आरोपी का विवरण –
करण केवट निवासी- इंदौर। आरोपी प्राइवेट माइनिंग कंपनी में दैनिक वेतन पर कार्य करता है एवं 9वीं कक्षा तक ही पढ़ाई की है।
जप्त माल का विवरण :-
10 किलो 600 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “गांजा” व एक मोबाइल एवं 01 दोपहिया वाहन कुल अनुमानित कीमत लगभग ₹2,00,000/- से अधिक।





