- आरोपी के कब्जे से लगभग 43 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD ड्रग्स (अंतराष्ट्रीय क़ीमत करीब 4,30,000 रुपये) की गई जप्त ।
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व इनकी गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध सतत एवं कठोर कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-04 के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना चंदन नगर द्वारा अवैध मादक पदार्थ एमडी ड्रग्स के साथ एक तस्कर को पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र में वैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु पुलिस थाना चंदननगर द्वारा क्षेत्र में सघन चेकिंग व पेट्रोलिंग की जा रही थी। इसी दौरान थाना क्षेत्र के आईटी पार्क कॉलोनी गेट के पास एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा जो कि पुलिस को देख घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उक्त संदिग्ध को पकड़ा और उससे पूछताछ की गई जिसने अपना नाम मोहसिन पठान उम्र 30 वर्ष निवासी इंदौर बताया। विधिवत तलाशी लेने पर उसके पास से अवैध मादक पदार्थ 43 ग्राम MD ड्रग्स पाई गई जिसे विधिवत जप्त किया गया ।
आरोपी ने पूछताछ में सस्ते में अवैध मादक पदार्थ खरीदकर शहर में महंगे दामों पर बेचना स्वीकारा है।
आरोपी के कब्जे से 43 ग्राम MD ड्रग्स जप्त कर थाना चंदन नगर में अपराध क्रमांक 372/26, धारा 8/22 NDPS Act का प्रकरण पंजीबद्ध कर,आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। प्रकरण में विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है तथा आरोपी से अवैध मादक पदार्थों के स्रोत के संबंध में पूछताछ की जा रही है।





