- आरोपी के कब्जे से लगभग 30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ “MD” (अंतराष्ट्रीय कीमत करीबन 80,000/- रुपए) जप्त ।
- आरोपी जीन्स में छुपाकर ले जा रहा था अवैध मादक पदार्थ।
इंदौर शहर में अवैध मादक पदार्थों की खरीद- फरोख्त और तस्करी करने वालों के विरुद्ध पुलिस कमिश्नर इंदौर के दिशा निर्देशन में सतत प्रभावी कार्यवाही जारी है।
इसी अनुक्रम में थाना तिलक नगर टीम के द्वारा क्षेत्र के संदिग्धों की तलाश पतारसी करने के दौरान क्षेत्र के बंगाली चौराहा, स्कीम न. 140, के सामने वाले क्षेत्र में एक संदिग्ध व्यक्ति सड़क के किनारे खड़े दिखा जो गतिविधि से संदिग्ध लगा जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को देख घबराने लगा, जिसे घेराबंदी कर रोका। पुलिस द्वारा नाम पता पूछने पर अपना नाम बिलाल खान उम्र 24 वर्ष निवासी संविद नगर इंदौर का होना बताया। जिन पर शंका होने से तलाशी ली गई । विधिवत तलाशी लेते 08.30 ग्राम अवैध मादक पदार्थ MD मौके से से बरामद की गई। आरोपी को अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु गिरफ्तार कर अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपियों ने प्रारंभिक पूछताछ में बताया कि अवैध लाभ अर्जित करने की मंशा से सस्ते में मादक पदार्थ खरीदकर नशे के आदी लोगों को अधिक दामों पर इंदौर शहर में बेचते है ।
आरोपी से 08.30 ग्राम “MD” जप्त किया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना तिलक नगर में अपराध क्रमांक 90/26 धारा 8/22 NDPS एक्ट के तहत् अपराध पंजीबद्ध कर, विवेचना के आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही हैं ।
आरोपी का विवरण -. बिलाल खान निवासी संविद नगर इंदौर।
आरोपी ने 10 वीं कक्षा तक पढ़ाई की है व मजदूरी का कार्य करता है।
जप्त माल का विवरण : – 08.30 ग्राम एमडी ड्रग्स कीमत 80,000/- रुपए
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मनीष लोधा, उनि सुरेंद्र डान मिंज, सउनि संजय चौहान, प्राआर अखिलेश जैवरिया, प्र आर भोला यादव, प्रधान आरक्षक रोशन, मुज़फ़्फ़र, आर. कृष्णपाल, विकास ने मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाई





