▪️अवैध मादक पदार्थ 16 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ एक और नशे का सौदागर गिरफ्तार
इंदौर शहर में अपराधों पर नियंत्रण हेतु अवैध मादक पदार्थों के कारोबार व इनकी गतिविधियों में संलिप्त बदमाशों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही के निर्देश पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित कुमार सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी द्वारा अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री सुमित केरकेट्टा तथा सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग आजाद नगर श्री रविंद्र बिलवाल के मार्गदर्शन में पुलिस थाना आजाद नगर ने कार्यवाही कर अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त एक सौदागर को ब्राऊन शुगर के साथ पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
क्षेत्र में वैधानिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु थाना आजाद नगर पुलिस द्वारा क्षेत्र में इलाका भ्रमण एवं संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग की जा रही थी तो एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा, जो पुलिस को देखकर घबराने लगा। टीम ने को रोककर विधिवत तलाशी ली गई तो, तलाशी के दौरान उसके पास से 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर) मिलीं, जिसे विधिवत जप्त किया गया ।
पुलिस द्वारा आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके कब्जे से उक्त मादक पदार्थ जप्त कर, आरोपी के विरुद्ध NDPS Act की धारा 8/21 के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्यवाही की गई है प्रकरण में विवेचना जारी है जिसके आधार पर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जावेगी। आरोपी से पूछताछ जारी है, जिससे अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क की जानकारी प्राप्त होने की संभावना है।
👤 आरोपी का विवरण
अजय निवासी – मूसाखेड़ी, इंदौर
जप्त सामग्री 16 ग्राम अवैध मादक पदार्थ (ब्राउन शुगर)
👮♂️ पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका
उक्त सफल कार्यवाही में थाना प्रभारी आजाद नगर निरीक्षक लोकेश सिंह भदोरिया सहित टीम का महत्वपूर्ण योगदान रहा।





