• गुम हुए करीब 8 लाख कीमत के विभिन्न कम्पनियो के 12 मोबाईल फोन, भँवरकुआं पुलिस ने ढूंढकर किये आवेदकों को वापस

 

  • बाहरी राज्यों में चल रहे मोबाइल भी पुलिस ने किए बरामद

 

  • रैली , जुलूस,जलसे और मेले में गुम हुए मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुके थे, मोबाइल मालिक

 

  • मोबाइल पाकर खिले चेहरे, पुलिस पर बड़ा भरोसा

 

इन्दौर शहर में अपराध नियंत्रण की प्रभावी कार्यवाही के साथ, थाने पर आने वाले पीड़ितों व आमजन की समस्याओं के समाधान हेतु हरसंभव प्रयास करने के निर्देश पुलिस आयुक्त  नगरीय इन्दौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में पुलिस उपायुक्त जोन-4 इन्दौर, अति. पुलिस उपायुक्त जोन-4 व सहायक पुलिस आयुक्त अनुभाग जूनी इन्दौर श्री विजय  चौधरी के मार्गदर्शन में कार्यवाही करते हुए पुलिस थाना भँवरकुआं द्वारा 12 आवेदको के गुमे व गिरे हुए, विभिन्न कम्पनियो के 12 मोबाईल फोन ढूंढकर वापस कर उनके चेहरे की मुस्कान लौटाई गई है।

 

भंवरकुआं थाना पुलिस टीम ने गायब हुए 12 मोबाइल बरामद कर मोबाइल फोन के मालिकों को लौटाएं है। लंबे समय से गुम हुए इन मोबाइल को पाकर उनके स्वामियों के चेहरों पर मुस्कान आ गई। इन लोगो की ओर से तो ये दावा किया गया कि वो अब मोबाइल मिलने की उम्मीद खो चुके थे। मोबाइल पाकर स्वामियों ने थाना प्रभारी और उनकी टीम की खूब सराहना की।

 

पुलिस थाना भँवरकुआं पर अपने मोबाईल फोन गुमने के संबंध में शिकायत आवेदकों ने दर्ज कराई थी। गुम हुए मोबाइल को तलाशने में भंवरकुआं पुलिस ने भारत सरकार के पोर्टल संचार साथी से तकनीकी मदद हासिल की थी, और इसी पोर्टल पर शिकायत भी दर्ज  कराई गई थी। भंवरकुआं थाना पुलिस ने इसी तकनीकी का उपयोग करते हुए पूर्व से गायब हुए 12 मोबाइल फ़ोन बरामद किए है। इसमें कुछ फ़ोन राजस्थान, उत्तर प्रदेश , गुजरात सहित अन्य राज्यों से भी बरामद किए गए है।

इस पोर्टल पर एक शिकायत वर्ष 2023 में दर्ज की गई थी। उस समय का फोन भी भंवरकुआं थाना पुलिस ने बरामद कर दिनांक 25 -02 -2026 को मोबाइल स्वामी को सौंप गया है। बरामद 12 मोबाइल फोन की कीमत करीब 2 लाख 80 हजार रुपए है।

 

आवेदक निकेश खण्डेलवाल का वन प्लस कंपनी का मोबाइल वर्ष 2023 नवलखा सब्जी मण्डी से गुम हुआ था, इस मोबाइल को बरामद उन्हें वापस लौटाया गया है।  मुरैना निवासी हरिनारायण शर्मा का वर्ष 2025 ओमकारेश्वर दर्शन कर वापस बस से लोटते समय बस में गुम हो गया था।  देवास निवासी सुनील डोडवे का तीन इमली ऑटो में मोबाइल गुम हो गया था। इसके सहित अन्य फोन जो गुम हुए थे उन्हें बरामद कर लौटाया गया है।

 

भंवरकुआ टीम द्वारा बरामद 12 मोबाइल एसीपी जूनी इंदौर द्वारा आज आवेदकों को लौटाए गए। उक्त कार्रवाई में थाना प्रभारी राजकुमार यादव, उनकी टीम आरक्षक विनीत राजपूत, शैलेन्द्र चतुर्वेदी, रविकांत शर्मा,  शिवपाल सोलंकी की सराहनीय भूमिका रही।

 

गुम मोबाईल फोन मिलने पर आवेदकगण व परिजनो के चहरो पर मुस्कान लौट आई और उन्होंने इन्दौर पुलिस की कार्यप्रणाली की प्रशंसा कर, भँवरकुआं पुलिस टीम को धन्यवाद दिया गया ।

keyboard_arrow_up
Skip to content