• पति से विवाद होने पर रात्रि में घर से अकेली जा रही थी महिला, जिसे ही बच्चा चोर समझ कर आरोपियों ने की थी उससे मारपीट ।

 

  • बच्चा चोरी होने की झूठी अफवाह ना फैलाएं.., इस प्रकार की कोई भी संदिग्ध गतिविधि लगने पर तुरंत पुलिस को बताएं।

 

इंदौर शहर में बच्चा चोरी के खबरों के प्रकरणो में कठोर कार्यवाही करने एवं बच्चा चोरों  की झूठी अफवाह फैलाने वालों पर कडी कार्यवाही करने के निर्देश पुलिस कमीश्नर इंदौर श्री संतोष सिंह द्वारा दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के अनुक्रम में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त श्री अमित सिंह व प्रभारी पुलिस उपायुक्त (जोन-3) श्री कुमार प्रतीक द्वारा अति.पुलिस उपायुक्त जोन-3 श्री रामस्नेही मिश्रा व सहायक पुलिस आयुक्त (हीरानगर) जिला इंदौर श्रीमती रुबीना मिजवानी के मार्गदर्शन में सभी थाना प्रभारी को बच्चा चोरी की घटनाओं व अफवाहों पर नियंत्रण हेतु कड़ी निगरानी रख प्रभावी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में पुलिस थाना हीरानगर द्वारा बच्चा चोरी की झूठी शंका कर एक महिला के साथ मारपीट करने वाले 03 आरोपियो को पकड़ा गया है।

 

घटना का विवरण इस प्रकार है दि. 22/02/2026 की रात्रि को थाना हीरानगर क्षेत्र के रघुनन्दनबाग में एक महिला का पति से झगडा होने पर नाराज होकर नाले के किनारे से अंधेरे मे निकल रही थी तभी कुछ लोगों द्वारा उसे बच्चा चोर की आवाज लगाकर चिल्लाचोट करने लगे तथा उक्त महिला को पकडकर गाली-गलौज और मारपीट करने लगे, जिस पर से महिला द्वारा घटनास्थल से भागकर थाना हीरानगर पर आकर रिपोर्ट की। जिस पर से आरोपियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज की गई ।आरोपी की पहचान की जाकर थाना हीरानगर द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया तथा आसपास लोगों को समझाईश दी गई कि किसी व्यक्ति पर बच्चा चोरी की शंका होने पर मारपीट न करे तथा इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि लगने पर तत्काल डायल 112 या क्राइम वॉच नंबर 7049108283 पर पुलिस को सूचित करे।

 

गिरफ्तार आरोपी का विवरण-

  1. देवेन्द्र परोले निवासी रघुनदंन बाग कालोनी इन्दौर
  2. आरती सिंह राजपूत  निवासी कबीट खेड़ी इंदौर
  3. आशा कौशल  निवासी कबीट खेड़ी इंदौर

 

उक्त सम्पूर्ण कार्यवाही मे निरीक्षक श्री सुशील पटेल, उनि. शिवराज सिंह ठाकुर, प्रआर. सौरभ, आर. अनिल जायसवाल, आर. विश्वरतन की सराहनीय भूमिका रही ।

 

पुलिस की आमजन से अपील :-

 

कतिपय गैरजिम्मेदार लोगों द्वारा शहर में बच्चा चोरी गैंग की अफवाहों को फैलाया जा रहा है, जबकि इंदौर शहर में इस प्रकार की कोई घटना अभी तक प्रकाश में नहीं आई है ना ही कोई ऐसी गैंग सक्रिय है। बच्चा चोर घूमने वाली भ्रामक जानकारी ना फैलाएं ऐसा करने वालों पर कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।  यदि आपको किसी पर शंका होती है तो तत्काल डायल 112 या क्राइम वॉच नंबर 7049108283 अथवा संबंधित थाने पर सूचना दें ।स्वयं किसी को न रोके न ही मारपीट करें अन्यथा कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

keyboard_arrow_up
Skip to content