◆ पंढरीनाथ क्षेत्र मे रात्रि गश्त के दौरान सड़क पर घायल अवस्था मे मिला था युवक।
इंदौर- किसी अप्रिय स्थिति व अपराध नियत्रंण एवं आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर आपातकालीन सेवाओं एवं आमजन तक पुलिस की त्वरित सहायता पहुँचाने के उद्देश्य से, म.प्र शासन द्वारा डायल 112 सेवा संचालित की जा रही है। जिसके तहत ही पुलिस कमिश्नर इंदौर के निर्देशन में नगरीय पुलिस इंदौर के सभी थानों पर डायल-112 सेवा के एफआरवी वाहन व पुलिस टीमों द्वारा अपनी सेवाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में दिनांक 17-02-26 को दरमियानी रात्रि में थाना पंढरीनाथ क्षेत्र में रात्रि गश्त के दौरान महू नाका से कलेक्टर रोड पर लोक सेवा केंद्र के पास एक व्यक्ति घायल अवस्था में मिला। जिस पर डायल 112 पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए इसके संबंध में थाने पर व राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112 भोपाल में दिनांक 17-02-2026 को सुबह 04 बजे दी गयी।
डायल-112 टीम के आरक्षक दुर्गेश सिंह एवं पायलट लखन दास बैरागी ने अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल अवस्था में मिले युवक को त्वरित कार्यवाही करते हुए एफआरव्ही वाहन की मदद से एम वाय अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ घायल युवक का उपचार किया जा रहा है।
पुलिस की तत्परता एवं 112 की कार्यवाही से घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पर पहुचाकर त्वरित इलाज दिलवाकर युवक की जान बचाने में अहम भूमिका निभाई।





