• रालामंडल के पास मिले अज्ञात शव के प्रकरण का 24 घंटे में पर्दाफाश

 

  • मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने रेनसिंह बारेला की निर्मम हत्या कर शव को फेक दिया था रालामंडल पुलिया के नीचे ।

 

  • 50 से अधिक CCTV फुटेज और 100 से अधिक लोगों से पूछताछ से पुलिस पहुंची आरोपियों तक।

 

  • घटना में प्रयुक्त डंडे, ऑटो रिक्शा, फोर्स अरबेनिया गाडी व स्कूटी जप्त।

 

 

इंदौर – दिनांक 12.02.2026 को थाना तेजाजी नगर क्षेत्र के रालामंडल फॉरेस्ट ऑफिस के पास पुलिया के नीचे नग्न अवस्था में एक अज्ञात पुरुष का शव मिलने की सूचना प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध होने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच प्रारंभ की।

 

उक्त घटना पर पुलिस आयुक्त नगरीय इंदौर श्री संतोष कुमार सिंह द्वारा शीघ्र प्रकरण का खुलासा कर आरोपियों को पकड़ने के लिए निर्देशित किया गया। जिसके परिपेक्ष्य में अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (कानून एवं व्यवस्था) श्री अमित सिंह व पुलिस उपायुक्त जोन-1 श्री कृष्ण लालचंदानी* के मार्गदर्शन में, अति. पुलिस उपायुक्त श्रीमती मीना चौहान, एवं सहायक पुलिस आयुक्त श्री रविन्द्र बिलवाल के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित कर, आवश्यक निर्देश दिए गए

 

पुलिस टीम द्वारा जांच करने पर मृतक की पहचान रेनसिंह पिता बालजी बारेला (उम्र 25 वर्ष) निवासी ग्राम तिल्लौर , स्थायी पता हसनापुर जिला गुना के रूप में हुई।

जांच के दौरान 50 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले गए तथा 100 से अधिक लोगों से पूछताछ की गई। CCTV फुटेज में रात करीब 2 बजे एक संदिग्ध ऑटो रिक्शा और स्कूटी घटना स्थल की दिशा में जाती दिखाई दी।

जिस पर तकनीकी व मैदानी साक्ष्यों के की कड़ियाँ और आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई।

 

पूछताछ में खुलासा हुआ कि मामूली कहासुनी के बाद आरोपियों ने मृतक के साथ मारपीट की, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। साक्ष्य छुपाने के उद्देश्य से शव को ऑटो रिक्शा से रालामंडल पुलिया के नीचे फेंक दिया था और भाग गए थे।

पुलिस टीम ने मात्र 24 घंटे में हत्या की गुत्थी सुलझाई एवं 24 घंटे में सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

👤 गिरफ्तार आरोपी-

 

01        विरेन्द्र उर्फ गोलू सिंह ठाकुर  निवासी तिल्लौर खुर्द (पूर्व मे अपराध क्र. 356/2020 धारा 294,323,506,34 भादवि व 3(2)(VA) SC/ST Act थाना खुडेल)

02        लोकेश उर्फ लक्की  पाटीदार निवासी तिल्लौर खुर्द।

03        राजेश उर्फ राजा  खेडे  निवासी तिल्लौर खुर्द (पूर्व मे अपराध क्र. 499/2021 धारा 304B,498A भादवि व 3/4 दहेज अधिनियम थाना खुडेल)

04        किशोर  पाटीदार  निवासी तिल्लौर खुर्द —

05        प्रवीण उर्फ नजरू पाटीदार  निवासी तिल्लौर खुर्द      —

06        विष्णु उर्फ अन्ना  गवली  निवासी तिल्लौर खुर्द

 

बरामद सामग्री

घटना में प्रयुक्त डंडे, ऑटो रिक्शा, स्कूटी एवं फोर्स अरबेनिया गाडी

 

👏 पुलिस टीम

 

इस सराहनीय कार्यवाही में

थाना प्रभारी तेजाजीनगर देवेन्द्र मरकाम, उ.नि. अविनाश नागर, सउनि मनोहर सोलंकी, प्र.आर. देवेन्द्र परिहार, आर. दीपेन्द्र राणा, आर. प्रदीप रावत, आर. अरुण घुरैया, आर. कैलाश विश्वकर्मा, सायबर सेल के आर. अमित खत्री, आर. प्रशांत मण्डलोई, आर. गोवर्धन बघेल, म.आर. आरती राजपूत  का विशेष योगदान रहा।

 

keyboard_arrow_up
Skip to content